{"_id":"5f2052ca8ebc3e9fa45f8900","slug":"england-leap-into-world-test-championship-rankings-series-win-advantage-against-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट चैंपियनशिप: अंकतालिका में इंग्लैंड की छलांग, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत का मिला फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट चैंपियनशिप: अंकतालिका में इंग्लैंड की छलांग, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत का मिला फायदा
Wed, 29 Jul 2020 09:55 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
टेस्ट चैंपियनशिप
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के बीच खेली गई पहली टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने मंगलवार को बड़े अंतर से वेस्टइंडीज को मात दे दी। तीसरे और आखिरी टेस्ट में जीत दर्ज कर इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। जीत के साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भी तीसरा स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन
सीरीज में दो मैच जीतने के बाद इंग्लैंड के अब 226 अंक हो गए हैं। भारत 360 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 296 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। उधर वेस्टइंडीज 40 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन
श्रृंखला शुरू होने से पहले इंग्लैंड 146 अंकों के साथ चौथे स्थान पर था जबकि न्यूजीलैंड 180 अंक के साथ तीसरे स्थान पर था। लेकिन अब रैंकिंग में बड़ा फेरबदल हो गया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की एशेज श्रृंखला ड्रा खेली थी जबकि दक्षिण अफ्रीका को चार मैचों की श्रृंखला में 3-1 से हराया था। वहीं वेस्टइंडीज को भारत ने उसकी घरेलू श्रृंखला में 2-0 से मात दी थी।