भारत को 6 विकेट से मात दे इंग्लैंड ने सीरीज किया ड्रॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से करारी मात देते हुए 2 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। भारत के दिए 178 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज माइकल लंब 50 और एलेक्स हेल्स ने 42 रन बनाए। भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज युवराज सिंह रहे। युवी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके। यह युवी का टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन है। इयोन मोर्गन को 'मैन आफ द मैच' चुना गया। वहीं युवराज सिंह को 'मैन ऑफ द सीरीज' का खिताब मिला।
भारत ने बनाए 177 रन
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज रहाणे केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद विराट कोहली ने ताबड़तोड़ पारी खेली। कोहली ने 20 गेंद पर 38 रन बनाए। इस दौरान कोहली ने 7 चौके जड़े। कोहली के आउट होने के बाद युवराज केवल 4 और गंभीर 17 रन बनाकर चलते बने। धोनी भी 38 रन बनाकर आउट हुए। रैना 35 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से ल्यूक राइट और ड्रेनबेच को 2-2 जबकि मेकर, ट्रेडवेल और ब्रेसनन को 1-1 विकेट मिला।