फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England have announced a 16-member squad for the T20I series against Sri Lanka

ENG vs SL: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लिश टी-20 टीम का एलान, छह साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी

Sat, 12 Jun 2021 06:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 12 Jun 2021 06:05 PM IST
सार

इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम में वोक्स के अलावा डेविड विली और लियाम डॉसन को भी शामिल किया गया है। वहीं, चोट से कारण बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को बाहर रखा गया है।

विज्ञापन
England have announced a 16-member squad for the T20I series against Sri Lanka
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। इस टीम में छह साल बाद ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की वापसी हुई है। वोक्स ने अपना आखिरी टी-20 साल 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। वोक्स के अलावा 16 सदस्यीय टीम में डेविड विली और लियाम डॉसन को भी शामिल किया गया है। वहीं, चोट के चलते बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को टीम से बाहर रखा गया है। 

विज्ञापन


23 जून को पहला टी-20
बता दें कि इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 23 जून से होगी। इससे पहले दोनों टीमें एक अभ्यास मैच खेलेंगी। दूसरा व तीसरा मुकाबला क्रमशः 24 और 26 जून को होगा। वहीं, 29 जून से वन-डे सीरीज की शुरुआत होगी। दूसरा और तीसरा वन-डे एक और चार जुलाई को खेला जाएगा। वन-डे के लिए इंग्लैंड टीम का एलान होना बाकी है। 
विज्ञापन

 

 

श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की टी-20 टीम:
इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, टॉम करन, लियाम डॉसन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed