फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England former captain Michael Vaughan strong message to ajit agarkar regarding Virat Kohli selection

T20 World cup: 'कोहली को बाहर रखने के लिए साहसिक फैसले की जरूरत', इस पूर्व खिलाड़ी ने अगरकर को चेताया

Sat, 06 Apr 2024 07:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Apr 2024 07:51 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, अजित अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति कोहली के टी20 अप्रोच से खुश नहीं है। कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हुए आक्रमक खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके धीमे स्ट्राइक रेट ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
England former captain Michael Vaughan strong message to ajit agarkar regarding Virat Kohli selection
अजीत अगरकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए चयन उनका आईपीएल 2024 में किए गए प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोहली को अगर इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की करनी है तो उन्हें आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्रभावशाली प्रदर्शन करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अजित अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति कोहली के टी20 अप्रोच से खुश नहीं है। कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हुए आक्रमक खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके धीमे स्ट्राइक रेट ने सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने कोहली को टीम से बाहर रखने की खबरों के बीच बयान दिया है। उन्होंने अगरकर को इस फैसले को लेकर चेताया है। 
विज्ञापन


अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं कोहली
कोहली आईपीएल के इस सीजन अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। कोहली अबतक चार मैचों में 203 रन बना चुके हैं जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल है। कोहली इस सीजन ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे चल रहे हैं। हालांकि उनका स्लो स्ट्राइक रेट चर्चा का विषय बना हुआ है और कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि भारत के इस पूर्व कप्तान को तेजी से रन बनाने चाहिए। 
विज्ञापन


वॉन ने अगरकर के लिए दिया कड़ा संदेश
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी अब इस बहस में कूद पड़े हैं। उन्होंने सीनियर मुख्य राष्ट्रीय चयनकर्ता अजित अगरकर को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वे कोहली और केएल राहुल के बिना टी20 विश्व कप में उतरेंगे तो अगरकर अपने फैसले का बचाव करने के लिए काफी साहस की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा, मैं अगरकर को यही कहूंगा कि साहसिक फैसले लेने के लिए डरने की जरूरत नहीं है। अगर उन्हें लगता है कि भारतीय टीम कोहली और केएल राहुल के बिना टी20 में मजबूत है तो उन्हें निर्णय लेना चाहिए। आपको बड़े नामों को टीम में शामिल करने के दबाव में नहीं आना चाहिए क्योंकि आपको पता है कि इन्होंने आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। उन नए चेहरों को मौका दे सकते हैं जिन पर पिछले साल वनडे विश्व कप हारने का बोझ नहीं है। हो सकता है कि वे ताजा माइंड के साथ उतरें। अगरकर के दिमाग में 30 नाम होंगे और इसमें बल्लेबाज, गेंदबाज, स्पिनर सभी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed