{"_id":"6650a5dd2ffbb4611700fc8d","slug":"england-cricket-team-rope-with-manchester-city-psychologist-david-young-for-t20-world-cup-2024-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup: टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड की टीम ने कसी कमर, मैनचेस्टर सिटी के इस सदस्य को साथ जोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup: टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड की टीम ने कसी कमर, मैनचेस्टर सिटी के इस सदस्य को साथ जोड़ा
Fri, 24 May 2024 08:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 24 May 2024 08:06 PM IST
सार
इंग्लैंड अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत चार जून को बारबडोस के ब्रिजटाउन में स्कॉटलैंड के खिलाफ करेगा। इंग्लैंड की टीम ग्रुप-बी में शामिल है जिसमें नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान और ऑस्ट्रेलिया मौजूद हैं
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : Jos buttler Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गत चैंपियन इंग्लैंड की टीम अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है और टीम ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए एक खास प्रयोग किया है। इंग्लैंड ने दो जून से होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग के विजेता फुटबॉल टीम मैनचेस्टर सिटी के मनोवैज्ञानिक डेविड यंग को अपने साथ जोड़ा है।
विज्ञापन
मैनचेस्टर सिटी के साथ शानदार कार्यकाल रहा
यंग का मैनचेस्टर सिटी के साथ शानदार कार्यकाल रहा जिसने हाल ही में लगातार चौथा प्रीमियर लीग खिताब जीता। वर्ष 2016 से 2020 तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ जुड़े रहे यंग टी20 विश्व कप के लिए अल्पकालिक आधार पर टीम में फिर से शामिल हो गए हैं और वर्तमान में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए सहयोगी स्टाफ का हिस्सा हैं। इंग्लैंड के सीमित ओवरों के प्रारूप के कोच मैथ्यू मॉट ने कहा, यंग पहले भी टीम के साथ रह चुके हैं और वह पहले से ही मुझे संदेश देने में शानदार सहयोगी रहे हैं जिससे यह सुनिश्चित होता है कि मेरे संदेश स्पष्ट हों। वह अब भी अन्य भूमिकाएं निभा रहा है लेकिन हमने उसे पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज और विश्व कप की शुरुआत के लिए भी शामिल कर लिया है।

2019 वनडे विश्व कप के दौरान भी टीम के साथ थे
विश्व कप 2019 में खिताबी जीत के दौरान यंग इंग्लैंड क्रिकेट टीम से जुड़े थे और पिछले साल भारत में विश्व कप में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद एक बार फिर टी20 विश्व कप के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं। इंग्लैंड अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत चार जून को बारबडोस के ब्रिजटाउन में स्कॉटलैंड के खिलाफ करेगा। इंग्लैंड की टीम ग्रुप-बी में शामिल है जिसमें नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान और ऑस्ट्रेलिया मौजूद हैं। इंग्लैंड जोस बटलर के नेतृत्व में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी।