फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Captain Joe Root in Doubt For First Test vs West Indies Due to ECB’s COVID-19 Self-isolation Rule

इंग्लैंड के कप्तान रूट का पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध, टीम से हो सकते हैं बाहर

Sun, 07 Jun 2020 07:02 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 07 Jun 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
England Captain Joe Root in Doubt For First Test vs West Indies Due to ECB’s COVID-19 Self-isolation Rule

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट सात दिन के एकांतवास के नियम के कारण अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं। ‘टेलीग्राफ’ की खबर के मुताबिक इसी तारीख के आस-पास उनकी पत्नी दूसरी बार मां बनने वाली है और अगर रूट इस समय परिवार के साथ रहे तो टीम से जुड़ने से पहले उन्हें सात दिन तक पृथकवास में रहना होगा।

विज्ञापन


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के दिशानिर्देशों के अनुसार रूट को राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले एक सप्ताह तक एकांतवास में रहना होगा। ईसीबी हालांकि लगातार अपने दिशानिर्देशों की समीक्षा कर रहा है और अगले महीने तक एकांतवास के नियम में ढील दी जा सकती है।
विज्ञापन


तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट एजिस बाउल में आठ से 12 जुलाई तक खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में 16 और 24 जुलाई से खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम इस सीरीज के लिए नौ जून को इंग्लैंड पहुंचेगी और ओल्ड ट्रैफर्ड में एकांतवास पर रहेगी। टीम यही अभ्यास करेगी इसके बाद पहले टेस्ट के लिए एजिस बाउल रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed