फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Captain Joe Root and Ireland star Eimear Richardson winners of the ICC Player of the Month for August.

ICC monthly awards: पुरुषों में रूट तो महिलाओं में रिचर्डसन बनी विजेता, बुमराह-शाहीन रहे खाली हाथ

Mon, 13 Sep 2021 05:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 13 Sep 2021 05:47 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगस्त महीने 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवार्ड में पुरुषों में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और महिलाओं में आयरलैंड की ऑलराउंडर एमिआर रिचर्डसन ने बाजी मारी। 

विज्ञापन
England Captain Joe Root and Ireland star Eimear Richardson winners of the ICC Player of the Month for August.
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज यानी को अगस्त महीने के लिए पुरुष और महिला वर्ग के 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवार्ड के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस बार पुरुषों में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और महिलाओं में आयरलैंड की ऑलराउंडर एमिआर रिचर्डसन ने बाजी मारी। 

विज्ञापन


रूट ने इस अवार्ड के लिए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तानी पेसर शाहीन शाह अफरीदी को पछाड़ा। महिलाओं में रिचर्डसन ने हमवतन गैबी लुईस और थाईलैंड की नत्ताया बूचाथाम को पीछे छोड़ा। 
विज्ञापन




बात करें रूट की तो उन्हें भारत के खिलाफ अगस्त में तीन टेस्ट में 507 रन बनाने का इनाम मिला। उन्होंने लगातार तीन शतकीय पारी खेली जिसमें 180 रन की नाबाद पारी उनकी श्रेष्ठ थी। भारत के खिलाफ प्रदर्शन का उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भी फायदा मिला और वह शीर्ष पर पहुंचे। 

वहीं महिलाओं की श्रेणी में रिचर्डसन को आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफ़ायर में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन का फायदा मिला। उन्होंने 4.19 की इकॉनमी के साथ सात विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ फाइनल मैच में बल्ले से भी 49 गेंदों में 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed