फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England beat South Africa in Test, SA 3 test Defeat in Row After 2009

फिर नहीं टूटा हार का सिलसिला, 6 साल बाद SA ने लगाई हार की 'हैट्रिक'

Thu, 31 Dec 2015 12:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 31 Dec 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
England beat South Africa in Test, SA 3 test Defeat in Row After 2009

टीम इंडिया के हाथों 15 साल बाद विदेशी धरती पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 6 साल बाद टेस्ट में हार की 'हैट्रिक' ही लगा दी। बॉक्सिंग डे टेस्ट में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड के हाथों बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा है।

विज्ञापन


वर्ल्ड नंबर वन टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए उसके अपने ही घरेलू मैदान पर हार का लगातार सिलसिला उसके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। डरबन के कींग्समीड में 5 दिन चले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने मेजबान टीम को 241 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया है।
विज्ञापन


डरबन का यह मैदान दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए किस कदर अनलकी रहा है, इससे यह देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे पिछले 6 में से 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। उसने आखिरी बार यहां पर 2013-14 में भारत के खिलाफ पर जीत दर्ज की थी। साथ ही यह उसकी टेस्ट मैचों में लगातार तीसरी हार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड ने पहली पारी में 303 रन बनाए थे जिसके जवाब में ओपनर डीन एल्गर के नाबाद 118 रनों की पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 214 रन बनाकर आउट हो गई। स्टुअर्ट ब्रॉड और मोइन अली ने 4-4 विकेट झटके थे। पहली पारी में 89 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में 326 रन बनाए। इस तरह से उसने दक्षिण अफ्रीका को 416 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया लेकिन पूरी टीम खेल के पांचवें दिन लंच से पहले ही 174 रन बनाकर आउट हो गई। स्टीवन फिन ने इस पारी में 4 विकेट लिए।

SA की टेस्ट में मिली तीसरी करारी शिकस्त

England beat South Africa in Test, SA 3 test Defeat in Row After 2009

दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में हराने वाली इंग्लैंड की नजर अब 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत पर है। अभी उसने 1-0 से बढ़त ले रखी है। इंग्लैंड ने आखिरी बार विदेशी धरती पर 2010 में किसी टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीता था, उस दौरान उसने बांग्लादेश के खिलाफ चिटगांव के टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी।

कप्तान एलिस्टर कुक की बतौर कप्तान यह 42 मैचों से 18वीं टेस्ट जीत है। जबकि इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड माइकल वॉन के नाम है जिन्होंने 51 मैचों से 26 जीत दर्ज कराई।

जहां तक दक्षिण अफ्रीका की टीम का सवाल है तो उसकी 241 रनों से मिली यह हार 1992 से क्रिकेट में वापसी के बाद से अपने घर पर रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी हार है। उसकी सबसे बड़ी हार तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है जो उसे सेंचुरियन टेस्ट में 281 रनों से मिली थी। 2009 के बाद से पहली बार इंग्लैंड ने दोनों पारियों में दक्षिण अफ्रीका को ऑलआउट किया है।

दक्षिण अफ्रीका को 2009 के बाद पहली बार टेस्ट मैचों में लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 2009 में अफ्रीकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों सिडनी, जोहांसबर्ग और डरबन में हार मिली थी। इसके बाद अब उसे फिर हार मिली है। नागपुर, दिल्ली के बाद डरबन में उसे हार मिली।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान का खराब फॉर्म खत्म नहीं हो रहा, इस मैच की पहली पारी में वह 7 और दूसरी पारी में 12 रन बना सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed