फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England at A glance in World Cup

नए कप्तान के साथ इतिहास रच चाहेगा इंग्लैंड

Sat, 24 Jan 2015 01:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 24 Jan 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन

दुनिया को क्रिकेट सिखाने वाला इंग्लैंड आज तक वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन कभी नहीं बन पाया। फिर भी क्रिकेट जगत में इंग्लैंड टीम की साख अभी भी वहीं है जो पहले हुआ करती थी।

विज्ञापन


इंग्लैंड वर्ल्ड कप की मेजबानी सबसे ज्यादा 4 बार कर चुका है, जिसमें शुरू के लगातार तीन वर्ल्ड कप इंग्लैंड में ही खेले गए। सबसे पहला वर्ल्ड कप 1975 इंग्लैंड की धरती में ही हुआ था। इसमें इंग्लैड सेमीफाइनल तक पहुंच पाया था।
विज्ञापन


फिर अगला वर्ल्ड कप भी 1979 में इंग्लैंड में ही हुआ था। इसमें फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 92 रनों करारी शिकस्त दी थी। वर्ल्ड कप के इस फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की पूरी टीम मात्र 191 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार 1983 में इंग्लैंड ने फिर वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। इस महामुकाबले में इंग्लैंड सेमीफाइनल में बाहर हो गया था। इस साल वर्ल्ड कप कपिल कपलि देव की कप्तानी में टीम इंडिया जीती थी।

चौथी बार 2003 में एक बार फिर इंग्लैंड को वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली। इसमें इंग्लैंड टीम का हाल बहुत बुरा रहा और वह ग्रुप मैचों में ही बाहर हो गई। वर्ल्ड कप 1999 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया था।

वनडे में वर्ल्ड का खिताब भले ही इंग्लैंड को नसीब न हुआ हो लेकिन 2010 में टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड जीत चुकी है। इसके अलावा इंग्लैंड 2004 और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल में पहुंच चुकी है।

वर्ल्ड कप 2015 से पहले कप्तान एलिस्टर कुक को हटाकर इंग्लैंड ने टीम की कमान इयोन मोर्गन को सौंप दी है। अब देखना होगा कि वर्ल्ड कप से ऐन वक्त पहले नए कप्तान के हाथ में कमान कितना कारगर साबित होता है।


खास बातें
वनडे इतिहास का पहला मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया।
5 जनवरी, 1971 को खेला गया पहला वनडे।
कप्तान - इयोन मोर्गन
कोच - पीटर मूर्स

इंग्लैंड टीम- इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, गैरी बैलेंस, इयान बेल, रवि बोपारा, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीवन फिन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, जोए रुट, जेम्स टेलर, जेम्स ट्रेडवैल और क्रिस वोक्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed