फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England announced their squad for three match Test series against Pakistan Ben Stokes named the captain

ECB: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए घोषित की टीम, स्टोक्स की वापसी, यह स्पिनर भी हुआ शामिल

Tue, 10 Sep 2024 07:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Sep 2024 07:57 PM IST
सार

स्टोक्स चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं थे, लेकिन अब उनकी अक्तूबर में शान मसूद की अगुआई वाली टीम के खिलाफ वापसी हुई है।

विज्ञापन
England announced their squad for three match Test series against Pakistan Ben Stokes named the captain
बेन स्टोक्स - फोटो : ECB

विस्तार

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान बेन स्टोक्स को भी शामिल किया है जो इस दौरे पर टीम की कमान संभालेंगे। स्टोक्स चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं थे, लेकिन अब उनकी अक्तूबर में शान मसूद की अगुआई वाली टीम के खिलाफ वापसी हुई है। 
विज्ञापन

चोट के बाद टीम में लौटे लीच
स्टोक्स के अलावा स्पिनर जैक लीच का नाम भी पाकिस्तान सीरीज के लिए शामिल है। लीच चोटिल होने के कारण लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। लीच को भारत के खिलाफ हैदराबाद पहले टेस्ट मैच में घुटने में चोट लग गई थी। फील्डिंग करते वक्त वह चोटिल हो गए थे। इंग्लैंड ने पाकिस्तान दौरे के लिए सात तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। इसके अलावा चार स्पिनर भी टीम का हिस्सा हैं जिसमें से एक लेग स्पिनर रेहान अहमद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई में टेस्ट टीम से बाहर रहने वाले सलामी बल्लेबाज जैक क्रावले की भी वापसी हुई है। उन्हें एजबेस्टन में जुलाई में चोट लग गई थी जिस कारण वह वेस्टइंडीज का खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों किन स्थानों पर होंगे इसका फैसला अभी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस सप्ताह इसकी घोषणा कर सकता है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है...
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्से, जॉर्डन कोक्स, जैक क्रावले, बेन डकेत, जोश हल, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जैमी स्मिथ, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed