फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG W vs SL W: Nat Sciver-Brunt dedicates century to newborn with cradle celebration

Nat Sciver-Brunt: न्यूजीलैंड की कप्तान नैट सिवर ब्रंट का जश्न वायरल, इस खास शख्स को समर्पित किया शतक; Video

Sat, 11 Oct 2025 11:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 11 Oct 2025 11:23 PM IST
सार

इस मैच में सिवर ब्रंट ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 57 गेंदों में अर्धशतक और 117 गेंदों में शतक पूरा किया। शतक पूरे होने के बाद 33 वर्षीय महिला बल्लेबाज ने मशहूर फुटबॉलर बेबेटो की तरह 'रॉकिंग-द-बेबी' वाला इशारा किया। यह जश्न उन्होंने अपने नवजात बेटे थियोडोर माइकल सिवर ब्रंट को समर्पित किया।

विज्ञापन
ENG W vs SL W: Nat Sciver-Brunt dedicates century to newborn with cradle celebration
नैट सिवर ब्रंट - फोटो : twitter

विस्तार

इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान नैट सिवर ब्रंट ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए विश्व कप के मुकाबले में शानदार शतक के बाद जश्न मनाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि, इंग्लैंड ने महिला विश्व कप के 12वें मुकाबले में श्रीलंका को 89 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

ब्रंट का दिल छू लेने वाला जश्न
इस मैच में सिवर ब्रंट ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 57 गेंदों में अर्धशतक और 117 गेंदों में शतक पूरा किया। शतक पूरे होने के बाद 33 वर्षीय महिला बल्लेबाज ने मशहूर फुटबॉलर बेबेटो की तरह 'रॉकिंग-द-बेबी' वाला इशारा किया। यह जश्न उन्होंने अपने नवजात बेटे थियोडोर माइकल सिवर ब्रंट को समर्पित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रंट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
सिवर ब्रंट ने अपने वनडे करियर के 10वें शतक के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में 10 या उससे अधिक शतक लगाने वाली पांचवीं बल्लेबाज बन गईं। उनसे पहले यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग, इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट, भारत की स्मृति मंधाना और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हासिल कर चुकी हैं।

अब इंग्लैंड की कप्तानी संभाल रहीं सिवर ब्रंट विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड की तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन चुकी हैं। उनसे आगे सिर्फ जेनेट ब्रिटिन और शार्लोट एडवर्ड्स हैं, जो इस समय इंग्लैंड की हेड कोच हैं। 21 विश्व कप मैचों में सिवर ब्रंट ने 59.62 की औसत से 954 रन बनाए हैं, जिनमें पांच शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed