ENG vs WI: मैच से पहले घुटने के बल बैठे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, यह है वजह
मैच से पहले यह पूछे जाने पर कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में ही इंग्लैंड ने ऐसा करने का फैसला क्यों किया? इसके जवाब में कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा कि खिलाड़ी इस आंदोलन के साथ हैं।
विस्तार
मैच से पहले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों ने नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच से पहले घुटने के बल बैठकर नस्लवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।
England and West Indies players take the knee before ball one #T20WorldCup pic.twitter.com/d50ZuF7ODi
विज्ञापन विज्ञापन— Ayan (@ayan_acharya13) October 23, 2021
मैच से पहले यह पूछे जाने पर कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में ही इंग्लैंड ने ऐसा करने का फैसला क्यों किया? इसके जवाब में कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा कि खिलाड़ी इस आंदोलन के साथ हैं। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर बदलाव लाने के लिए इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए।
इससे पहले पिछले साल भी घरेलू सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' अभियान को समर्थन दिया था। वहीं, टी-20 विश्व कप 2021 में वेस्टइंडीज-इंग्लैंड से पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले में भी खिलाड़ियों ने नस्लवाद के विरोध में घुटने के बल बैठे थे।
England and West Indies players taking a knee before the game, just like Australia and South Africa did earlier today.
— Rahul Pandey (@sportstoryguy) October 23, 2021
All my heart ❤️
Hope others join in, sit to take a stand!#T20WorldCup pic.twitter.com/sZvs0CEHSt
अश्वेत फ्लॉयड की मौत से शुरू हुआ था अभियान
करीब डेढ़ साल पहले अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। उसी के बाद दुनियाभर में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' अभियान की शुरुआत हुई। मिनेपोलिस शहर की पुलिस ने 25 मई, 2020 को फ्लॉयड को धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ा था।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हथकड़ी पहनाई और जमीन पर उल्टा लिटाकर उसकी गर्दन को घुटने से करीब नौ मिनट तक दबाए रखा। इससे जॉर्ज की सांसें रुक गईं और मौत हो गई। इसके बाद 40 से भी अधिक शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे।