फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Eng vs WI Romario Shepherd Bowl Most Expensive Over for West Indies in T20 WC Check Top 5 Expensive Overs

ENG vs WI: शेफर्ड के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ फेंका इस विश्व कप का तीसरा महंगा ओवर

Thu, 20 Jun 2024 11:18 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 20 Jun 2024 11:18 AM IST
सार

इंग्लैंड की पारी के 16वां ओवर इस मैच का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। दरअसल, कप्तान रोवमैन पॉवेल ने रोमारियो शेफर्ड पर भरोसा जताया और उन्हें गेंद थमाई। स्ट्राइकर एंड पर सॉल्ट और नॉन स्ट्राइकर एंड पर जॉनी बेयरस्टो मौजूद थे। सलामी बल्लेबाज सॉल्ट ने गेंदबाज की क्लास लगाई।

विज्ञापन
Eng vs WI Romario Shepherd Bowl Most Expensive Over for West Indies in T20 WC Check Top 5 Expensive Overs
रोमारियो शेफर्ड-फिल सॉल्ट - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2024 का 42वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने मेजबानों के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह मौजूदा टूर्नामेंट के तीसरे सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। 
विज्ञापन


सुपर-8 का दूसरा मुकाबला गुरुवार को सेंट लूसिया के डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाए और आठ विकेट से 15 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


पारी का सबसे महंगा ओवर
इंग्लैंड की पारी के 16वां ओवर इस मैच का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। दरअसल, कप्तान रोवमैन पॉवेल ने रोमारियो शेफर्ड पर भरोसा जताया और उन्हें गेंद थमाई। स्ट्राइकर एंड पर सॉल्ट और नॉन स्ट्राइकर एंड पर जॉनी बेयरस्टो मौजूद थे। सलामी बल्लेबाज सॉल्ट ने गेंदबाज की क्लास लगाई। उन्होंने इस ओवर में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


15वें ओवर के बाद टीम का स्कोर 141/2 था। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 40 रनों की जरूरत थी। शेफर्ड के ओवर में कब क्या हुआ, यहां पढ़ें...
  • पहली गेंद पर सॉल्ट ने जोरदार चौका मारा और अपने पचास रन पूरे किए। अब जीत के लिए टीम को 36 रनों की जरूरत थी।
  • दूसरी गेंद पर सॉल्ट ने छक्का मारा और लक्ष्य से टीम 30 रन दूर रह गई।
  • तीसरी गेंद पर सॉल्ट ने एक और चौका लगाया। अब टीम जीत से सिर्फ 24 रनों की दूरी पर पहुंच गई।
  • चौथी गेंद पर सॉल्ट ने एक छक्का लगाया और लक्ष्य 18 रनों का रह गया।
  • पांचवीं गेंद पर सलामी बल्लेबाज ने फिर छक्का जड़ा और अब लक्ष्य सिर्फ 12 रनों का रह गया।
  • आखिरी गेंद पर सॉल्ट नहीं रुके और उन्होंने एक और चौका जड़ दिया। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से सिर्फ आठ रन की दूरी पर पहुंच गई। 

सॉल्ट ने फेंका इस विश्व कप का तीसरा सबसे महंगा ओवर
इस तरह सॉल्ट ने एक ओवर में 30 रन बनाए और शेफर्ड के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। 29 वर्षीय गेंदबाज इसी के साथ टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले पाकिस्तान के बिलावल भट्टी के साथ संयुक्त रूप से पांचवें गेंदबाज बन गए। वहीं, मौजूदा टूर्नामेंट का यह तीसरा सबसे महंगा ओवर है। इससे पहले कनाडा के जेरेमी गॉर्डन ने अमेरिका के खिलाफ एक ओवर में 33 रन खर्च किए थे। 

टी20 विश्व कप में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज
रन गेंदबाज टीम विपक्षी टीम वर्ष
36 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड भारत 2007
36 अजमतुल्लाह उमरजई अफगानिस्तान वेस्टइंडीज 2024
33 जेरेमी गॉर्डन कनाडा अमेरिका 2024
32 इजातुल्लाह दौलतजई अफगानिस्तान इंग्लैंड 2012
30 बिलावल भट्टी पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया 2014
30 रोमारियो शेफर्ड वेस्टइंडीज इंग्लैंड 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed