फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs WI: In the second Test England broke its 30-year-old record, scored the fastest half-century in history

ENG vs WI: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने तोड़ा अपना 30 साल पुराना रिकॉर्ड, ठोक दिया इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

Thu, 18 Jul 2024 11:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 18 Jul 2024 11:21 PM IST
सार

994 में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मुकाबले में सिर्फ 4.3 ओवर में अर्धशतक जड़ा था। दिलचस्प बात यह है कि तीसरे स्थान पर भी इंग्लैंड की टीम ही है जिन्होंने 2002 में श्रीलंका के खिलाफ पांच ओवरों में पचासा ठोका था।

विज्ञापन
ENG vs WI: In the second Test England broke its 30-year-old record, scored the fastest half-century in history
बेन डकेट - फोटो : twitter

विस्तार

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। बेन डकेट और ओली पोप ने महज 4.2 ओवर में अर्धशतक ठोक दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने अपना ही 30 साल रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने रचा इतिहास
दरअसल, 1994 में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मुकाबले में सिर्फ 4.3 ओवर में अर्धशतक जड़ा था। दिलचस्प बात यह है कि तीसरे स्थान पर भी इंग्लैंड की टीम ही है जिन्होंने 2002 में श्रीलंका के खिलाफ पांच ओवरों में पचासा ठोका था। श्रीलंका इस सूची में चौथे स्थान पर है जिसने 2004 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 5.2 ओवर में अर्धशतक पूरा किया था। भारत दो बार 5.3 ओवर में अर्धशतक पूरा करके इस सूची में पांचवें स्थान पर है। टीम इंडिया ने 2008 में चेन्नई में इंग्लैंड और 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने रचा इतिहास, जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
ओवर टीम विरोधी टीम स्थान वर्ष
4.2 इंग्लैंड वेस्टइंडीज नॉटिंघम 2024
4.3 इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका ओवल 1994
4.6 इंग्लैंड श्रीलंका मैनचेस्टर 2002
5.2 श्रीलंका पाकिस्तान कराची 2004
5.3 भारत इंग्लैंड चेन्नई 2008
5.3 भारत वेस्टइंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 2023

पहली पारी में इंग्लैंड ने तैयार किया 416/10 का स्कोर
इस मैच में इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। उन्हें पहले ही ओवर में तीसरी गेंद पर जैक क्रॉली के रूप में झटका लगा था। इसके बाद बेन डकेट और ओली पोप ने मोर्चा संभाला और 4.2 ओवर में पचासा जड़ दिया। पहली पारी में इंग्लैंड के लिए डकेट ने 71, पोप ने 121, बेन स्टोक्स ने 69 रन बनाए और 88.3 ओवर में 10 विकेट पर टीम ने 416 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, जायदान सील्स, केविन सिनक्लेयर और हॉज को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा शमार जोसेफ को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed