फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs SA: Matthew Breetzke becomes first player to score 50+ runs in first five ODIs England beat SA by 5 run

ENG vs SA: मैथ्यू ब्रीत्जके शुरुआती पांच वनडे में 50+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी, इंग्लैंड को पांच रन से हराया

Fri, 05 Sep 2025 01:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 05 Sep 2025 01:45 PM IST
सार

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 330 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 325 रन ही बना पाई और मुकाबला पांच रन से हार गई।

विज्ञापन
ENG vs SA: Matthew Breetzke becomes first player to score 50+ runs in first five ODIs England beat SA by 5 run
मैथ्यू ब्रीत्जके - फोटो : ICC

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को मैथ्यू ब्रीत्जके की अर्धशतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड को दूसरे वनडे में पांच रन से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। इससे पहले हैरी ब्रूक के नेतृत्व वाली टीम ने मेजबानों को शुरुआती मैच में सात विकेट से हराया था। अब दोनों टीमों का सामना तीसरे मैच में सात सितंबर को आमना-सामना होगा। गुरुवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 330 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 325 रन ही बना पाई और मुकाबला हार गई। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 2-1 से सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली। 
विज्ञापन

ब्रीत्जके ने रचा इतिहास
बीमार वियान मुल्डर की जगह टीम में शामिल किए गए ब्रीत्जके वनडे इतिहास में अपने पहले पांच मैचों में कम से कम अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। 26 वर्षीय बल्लेबाज की 77 गेंदों पर खेली गई पारी तथा सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम के 49 और ट्रिस्टन स्टब्स के 58 रन के उपयोगी योगदान से दक्षिण अफ्रीका में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 330 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट-बैथेल और बटलर के अर्धशतक नहीं आए काम
इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम नौ विकेट पर 325 रन ही बना सकी। उनकी तरफ से जो रूट (61), जैकब बैथेल (58) और जोस बटलर (61) ने अर्धशतक जमाए। मंगलवार को हेडिंग्ले में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड 131 रन पर सिमट गया था और सात विकेट से हार गया था, लेकिन इसके दो दिन बाद उसने बेहतर प्रदर्शन किया। मैच आखिरी ओवर तक गया, जिसमें इंग्लैंड को एक विकेट शेष रहते 16 रन चाहिए थे, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर (14 गेंदों पर 27 रन) की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद मेजबान टीम लक्ष्य तक पहुंचने से चूक गई। आर्चर ने इससे पहले 62 रन देकर चार विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed