{"_id":"5f2fbf338ebc3e3cbc6c74bf","slug":"eng-vs-pak-jos-buttler-had-feared-he-played-his-last-test-before-superb-innings-in-manchester","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvPAK: जीत के हीरो रहे बटलर ने कहा, इस पारी से पहले लगा था यह मेरा आखिरी टेस्ट होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvPAK: जीत के हीरो रहे बटलर ने कहा, इस पारी से पहले लगा था यह मेरा आखिरी टेस्ट होगा
Sun, 09 Aug 2020 02:47 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 09 Aug 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड की जीत के सूत्रधार रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि इस मैच से पहले उन्हें लगा था कि यह उनका आखिरी टेस्ट हो सकता है। बटलर ने इस मैच से पहले 13 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया था। तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में उन्होंने आक्रामक अंदाज में 75 रन बनाने के साथ क्रिस वोक्स (नाबाद 84) के साथ छठे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
इस मैच में विकेट के पीछे भी उनका प्रदर्शन औसत रहा था जिसके बाद टीम में उनकी जगह को लेकर आलोचना हो रही थी। श्रृंखला में 1-0 की बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर ने कहा, ‘कई बार जब आप अकेले होते है तो आप इस बारे में सोचते है। निश्चित रूप से मेरे मन में ऐसी बातें आ रही थी कि अगर इस मैच में मैं रन बनाने में विफल रहा तो यह मेरा आखिरी टेस्ट मैच होगा।’
विज्ञापन
उन्होंने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘मुझे पता है कि मैंने अच्छी विकेटकीपिंग नहीं की, मैंने कुछ मौके गंवाए। इस स्तर पर आप ऐसा नहीं कर सकते। ऐसे में इस बात पर कोई फर्क नहीं पड़ता की आपने कितने रन बनाए। आपको अच्छा करना (विकेटकीपिंग) होगा, मुझे यह पता है।’ उन्होंने कहा कि टीम की जीत में योगदान देने की उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा ‘ आपको मैदान से बाहर की चीजों को पीछे छोड़कर यहां मैच की स्थिति पर ध्यान देना होता है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं ऐसा कर सका।’
विज्ञापन