फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Eng vs NZ: Gary Stead feels adapting to conditions will be imperative in cricket World Cup final

न्यूजीलैंड के कोच स्टीड ने बताया जीत का इल्म, कहा- फाइनल में करना होगा सिर्फ ये काम

Sat, 13 Jul 2019 06:32 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 13 Jul 2019 06:32 AM IST
विज्ञापन
Eng vs NZ: Gary Stead feels adapting to conditions will be imperative in cricket World Cup final
कोच गैरी स्टीड और विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच गैरी स्टीड ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप फाइनल से पहले कहा कि टीम को जीत हासिल करने के लिए हमेशा परफेक्ट खेल खेलने की जरूरत नहीं है, पर आप परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढाल सकते हो जैसा न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान किया था।

विज्ञापन


स्टीड ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हमें परफेक्ट खेल दिखाने की जरूरत नहीं होती। हमारे सामने जिस तरह के हालात होते हैं, हमें उसके अनुसार ढलना चाहिए। भारत के खिलाफ 240 रन को अच्छा स्कोर साबित करने से खिलाड़ियों की ताकत दिखती है, विशेषकर मध्यक्रम की। केन, रॉस, टॉम लैथम जैसे खिलाड़ियों को काफी अनुभव है।'

विज्ञापन

स्टीड ने कहा कि फाइनल में कोई भी छुपारूस्तम नहीं है, भले ही टीम लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड से खेल रही हो। उन्होंने कहा, 'मैं नहीं जानता कि कौन यहां छुपारूस्तम है। मीडिया ही इसे तय करेगा। हम मैच में बराबरी के मौके साथ जा रहे हैं और रविवार को हमें इंग्लैंड से थोड़ा बेहतर करना होगा।'

स्टीड ने कहा, 'दोनों टीमों पर काफी दबाव है। रोमांचक पहलू यह है कि दोनों ही टीमों ने अभी तक विश्व कप नहीं जीता है और दोनों को ही फाइनल का अनुभव है। लेकिन इंग्लैंड और भारत को विजेता होने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था तो शायद उन पर ज्यादा दबाव है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed