ENGvsNZ: जेम्स एंडरसन ने हासिल की खास उपलब्धि, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल
- जेम्स एंडरसन ने की एलेस्टेयर कुक की बराबरी
- न्यूजीलैंड के खिलाफ एंडरसन का 161वां टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मैदान पर उतरते ही अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वह इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व इंग्लिश कप्तान एलेस्टेयर कुक की बराबरी कर ली। बता दें कि इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन का यह 161वां टेस्ट है। कुक ने भी इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट खेले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर उन्हें मौका मिलता है तो वे इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
Anderson equals Cook as England’s most-capped Test player 🙌https://t.co/o0WuGgNALD | #ENGvNZ pic.twitter.com/PtrRa2xzBx
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 2, 2021विज्ञापन
सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं। उन्होंने भारत की तरफ से 200 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ 168 टेस्ट मैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 166 टेस्ट मैच खेले हैं। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल और भारत के राहुल द्रविड़ के ने 164 टेस्ट मैच खेले हैं।
बता दें कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से जेम्स ब्रेसी और ओली रॉबिन्सन को डेब्यू करने का मौका। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से डेवन कॉनवे ने डेब्यू किया। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं।
दोनों टीमों ने 'मोमेंट ऑफ यूनिटी' का दिया संदेश
मैच के शुरू होने से पहले दोनों टीमों ने भेदभाव के खिलाफ, 'मोमेंट ऑफ यूनिटी' का संदेश दिया। क्रिकेट में किसी भी नस्लवाद, धार्मिक असहिष्णुता, लैंगिंग भेदभाव, होमोफोबिया और उग्रवाद के खिलाफ दोनों टीमों ने संकल्प लिया। 'मोमेंट ऑफ यूनिटी' में मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ी एक साथ शांत होकर खड़े रहे। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने स्वीकार किया कि खेल और समाज ने पिछले साल समावेश और विविधता के मुद्दों पर 'बदसूरत सच्चाइयों' का सामना किया था। हमने इस अंतर को समाप्त करने और हमारे खेल को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
A moment of unity was held before play at Lord's, to stand together against any racism, religious intolerance, sexism, homophobia, transphobia, ableism and ageism in crickethttps://t.co/MRPtmSZSez | #ENGvNZ pic.twitter.com/Ruyn9dMN9z
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 2, 2021