फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND: Ravi Shastri defends book launch, says whole of UK is open

IND vs ENG: कोरोना और बुक लॉन्च विवाद पर रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरा इंग्लैंड इस वक्त ओपन है

Sun, 12 Sep 2021 05:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Sep 2021 05:30 PM IST
सार

रवि शास्त्री ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि भारतीय टीम में कोरोना मामलों का बुक लॉन्च इवेंट से कोई लेना-देना नहीं है। कोच ने कहा कि पूरा इंग्लैंड इस समय खुला हुआ है।

विज्ञापन
ENG vs IND: Ravi Shastri defends book launch, says whole of UK is open
रवि शास्त्री - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बुक लॉन्च इवेंट को लेकर उठ रहे सवालों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा है कि भारतीय टीम में कोरोना मामलों का बुक लॉन्च इवेंट से कोई लेना-देना नहीं है। कोच ने कहा कि पूरा इंग्लैंड इस समय खुला हुआ है। शास्त्री ने मिड-डे के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में मेजबान इंग्लैंड को ही कोरोना फैलाने का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पूरा इंग्लैंड इस समय खुला हुआ है, इसलिए कोरोना का मामला सामने आया। शास्त्री ने कहा, 'मेरे बुक लॉन्च इवेंट से कोरोना मामलों पर कोई असर नहीं पड़ा है। पूरा इंग्लैंड इस वक्त ओपन है, इसलिए पहले टेस्ट मैच से ही कुछ भी हो सकता था।' बता दें कि शास्त्री ने एक सितंबर को अपनी किताब 'स्टार गेजिंग : द प्लेयर्स इन माइ लाइफ इन लंदन' का विमोचन किया था। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि ओवल टेस्ट मैच के दौरान रवि शास्त्री को कोरोना पॉजिटिव पाया गया और वो मुकाबले से बाहर हो गए। रवि शास्त्री के अलावा गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इन तीनों को बाहर होना पड़ा। वहीं, मैनचेस्ट टेस्ट शुरू होने से पहले टीम के असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार भी कोरोना से संक्रमित हो गए। इसके बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों का प्रैक्टिस मैच रद्द कर दिया गया और उन्हें टीम होटल में ही रहने के लिए कहा गया। मैच से एक दिन पहले सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आई और ऐसा लगा कि मैच अपने तय शेड्यूल के मुताबिक होगा लेकिन आखिर में इसे भी अनिश्चितकाल के स्थगित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि शास्त्री का 6 सितंबर 2021 को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया, जिसमें उनके कोरोना संक्रमति होने की पुष्टि हुई। उनके संपर्क में आए गेंदबाजी कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और फीजियो नितिन पटेल को आइसोलेट किया गया। जिसके बाद अरुण और श्रीधर कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके चलते इन चारों को मैनचेस्टर टेस्ट के लिए टीम इंडिया के साथ नहीं ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed