फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   eng vs ind 5th test: ECB ask ICC to start adjudication process on cancelled Test

IND vs ENG: पांचवां टेस्ट रद्द होने पर ईसीबी ने आईसीसी को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

Sat, 11 Sep 2021 09:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 11 Sep 2021 09:49 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच रद्द होने के बाद ईसीबी ने शनिवार को आईसीसी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मैच के नतीजे पर जल्द विचार करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
eng vs ind 5th test: ECB ask ICC to start adjudication process on cancelled Test
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाला पांचवां टेस्ट मैच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ईसीबी ने शनिवार को आईसीसी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मैच के नतीजे पर जल्द विचार करने के लिए कहा है। 'क्रिकबज' की खबर के मुताबिक, आईसीसी इस टेस्ट मैच को लेकर इन दो में से किसी एक फैसले पर पहुंच सकती है। पहले यह कि आईसीसी के कोरोना नियमों के मुताबिक, इस टेस्ट मैच को स्वीकार किए जाने का कारण पाए जाने पर रद्द घोषित किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में भारतीय टीम इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लेगी और उसके अनुसार ही दोनों टीमों को डब्ल्यूटीसी में प्वाइंट दिए जाएंगे।

विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ आईसीसी की विवाद समाधान समिति अगर इस बात को समझ लेती है कि भारतीय खिलाड़ियों के खेलने के इनकार को लेकर इंग्लैंड को वॉकओवर दिया गया। ऐसी स्थिति में इंग्लैंड को जीत मिलेगी और सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होगी। ईसीबी के सीईओ हैरिसन ने शुक्रवार को मैच रद्द होने के बाद कहा था कि भारतीय टीम ने कोरोना के प्रकोप से नहीं, बल्कि इसको लेकर चिंता और मानसिक दबाव के चलते फील्ड पर न उतरने का फैसला किया था। वहीं, बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा था, 'बीसीसीआई ने ईसीबी के साथ संयुक्त रूप से भारत के इंग्लैंड दौरे में मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच को रद्द करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने ईसीबी को रद्द किए गए टेस्ट मैच के पुनर्निर्धारण की पेशकश की है। दोनों बोर्ड इस टेस्ट मैच को फिर से शेड्यूल करने के लिए एक विंडो खोजने की दिशा में काम करेंगे।' बोर्ड ने बयान में आगे कहा, 'बीसीसीआई ने हमेशा कहा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और भलाई सर्वोपरि है। इससे हम समझौता नहीं करेंगे। बीसीसीआई, ईसीबी को इस कठिन समय में सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता है। एक रोमांचक सीरीज को पूरा नहीं कर पाने के लिए हम प्रशंसकों से माफी मांगना चाहते हैं।'

विज्ञापन

उधर, इन सारी उथल-पुथल के बीच बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने ब्रिटेन जाने का फैसला किया है। गांगुली 22 और 23 सितंबर को अपने दौरे के दौरान ईसीबी के सीईओ हैरीसन से मिलेंगे। वह इस दौरान इकलौते टेस्ट मैच के आयोजन और समय को लेकर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, गांगुली का यह दौरा आधिकारिक नहीं बल्कि निजी होगा। गांगुली चर्चा के दौरान ईसीबी को हुए 400 करोड़ रुपये के नुकसान पर बात कर सकते हैं। मैच के रद्द होने से ईसीबी को 300-400 करोड़ का नुकसान होने की उम्मीद है, इसमें प्रसारकों के 300 करोड़ तो टिकट पर 100 करोड़ का नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed