फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs AUS: Third T20 match washed out due to rain, England vs Australia series ends in a 1-1 draw

ENG vs AUS: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा टी20 मैच, 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज

Sun, 15 Sep 2024 11:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 15 Sep 2024 11:16 PM IST
सार

अब इन दोनों टीम के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज में होगा। इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक को कप्तान नियुक्त किया है।

विज्ञापन
ENG vs AUS: Third T20 match washed out due to rain, England vs Australia series ends in a 1-1 draw
बारिश के कारण तीसरा टी20 मुकाबला रद्द हो गया - फोटो : @englandcricket

विस्तार

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेला जाने वाला तीसरा और निर्णायक टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इस तरह तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही। ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले का टॉस तक नहीं हो सका। ऐसे में दोनों टीमें संयुक्त विजेता बनीं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच जीता
इंग्लैंड दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 11 सितंबर को पहला टी20 मैच जीता था। मिचेल मार्श की अगुआई वाली टीम ने मेजबानों को 28 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की 59 रनों की दमदार पारी की बदौलत 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में फिल सॉल्ट के नेतृत्व वाली टीम 151 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। हेड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड ने जीता दूसरा मुकाबला
तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने तीन विकेट से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। इस मुकाबले में जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 50 रन बनाए। वहीं, हेड 31 रनों की पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में सात विकेट पर 194 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में लियाम लिविंगस्टोन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड ने इसी के साथ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 1-1 से बराबरी की। 
विज्ञापन

गुरुवार से शुरू होगी वनडे सीरीज
अब इन दोनों टीम के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मैच गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज में होगा। इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक को कप्तान नियुक्त किया है। दरअसल, नियमित कप्तान जोस बटलर अभी तक पिंडली की चोट से नहीं उबर पाए हैं। ऐसे में बोर्ड ने कप्तानी में बदलाव का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed