इस हसीन क्रिकेटर के ट्वीट से भारतीय फैंस हुए 'क्लीन बोल्ड', हिंदी में दिया दिल को छू लेने वाला मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 ट्राई सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारत की मेजबानी में खेली गई इस सीरीज में इंग्लैंड ने भी हिस्सा लिया था। इस सीरीज में कंगारू क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पैरी ने शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 27 साल की एलिस हालिया दौरे पर अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं।
भारत में आने के बाद एलिस ने अपनी खुशी ट्विटर पर फैंस के साथ साझा की। एक ट्वीट में एलिस ने लिखा, 'शानदार दौरा और ट्राई सीरीज। जीत के साथ बेहतरीन समापन। तीनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। मैदान के बाहर भी बहुत मजा आया। भारत में खेलना हमेशा से अच्छा अनुभव रहा।' इसके बाद हिंदी में उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद भारत, फिर मिलेंगे, अलविदा।'
इस सीरीज में खेले कुल पांच मैंचों में से एलिस को तीन में ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 135 के स्ट्राइक रेट के साथ 50 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में तो उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा। पांच मैंचों में 18 ओवर फेंकने के बाद उन्होंने चार महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए।
बता दें कि 16 साल की उम्र में नेशनल फुटबॉल टीम में जगह बनाने वाली एलिस दो स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली इकलौती ऑस्ट्रेलियन महिला खिलाड़ी हैं। एशेज सीरीज में दोहरा शतक जड़ने वाली एलिस दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में शुमार हैं। उनकी लाजवाब फिटनेस का हर कोई दीवाना है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में एलिस पैरी के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। टी-20 क्रिकेट में वह सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 94 मैचों में 5.39 की इकॉनमी के साथ 90 शिकार किए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज की अनीसा मोहम्मद हैं। इन्होंने अब तक 94 बल्लेबाजों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया है।
The end of a fantastic tour and it was lovely to finish with a win in the T20 tri series. The cricket has been really competitive and we had a huge amount of fun off the field as well. India is always an incredible experience. धन्यवाद भारत, फिर मिलेंगे, अल्विदा । #IncredibleIndia pic.twitter.com/sncVteUxtv
— Ellyse Perry (@EllysePerry) April 2, 2018