फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   edwards gives england 32-run win

महिला विश्वकपः इंग्लैंड ने भारत को 32 रन से हराया

Sun, 03 Feb 2013 04:57 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 03 Feb 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
edwards gives england 32-run win

आईसीसी महिला विश्वकप के एक अहम मैच में इंग्लैंड ने भारत को 32 रन से हरा दिया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरोलेट एडवर्ड्स के शानदार शतक की बदौलत 272 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम 240 रन बनाकर ही आउट हो गई। भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर ने 109 गेंदों पर 107 रन बनाए। 

विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड की कप्तान कैरोलेट एडवर्ड्स ने भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाने के साथ ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रनों का रिकार्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी 33 वर्षीय कैरोलेट को महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम करने के लिए 53 अतिरिक्त रनों की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लिश कप्तान ने महिला विश्वकप में रविवार को भारत के खिलाफ मैच में इंग्लैंड की पारी में शानदार 123 गेंदों में 109 रन बनाकर यह कीर्तिमान स्थापित किया।


कैरोलेट ने अभी तक 161 वनडे मैचों में 4792 रन बनाए हैं जबकि उनके भारत के खिलाफ् 109 रनों की पारी के बाद उनका स्कोर 4901 रन हो गया है जो महिला वनडे क्रिकेट में अभी तक सबसे अधिक है।

इससे पहले यह कीर्तिमान आस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम था, जिन्होंने 118 मैचों में 4844 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed