Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ED questions Yuvraj Singh for over 7 hours in betting app case know details

Online Betting App Case: ED दफ्तर से निकले युवराज सिंह, सात घंटे चली पूछताछ, ऑनलाइन सट्टेबाजी एप का मामला

Tue, 23 Sep 2025 10:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 23 Sep 2025 10:29 PM IST
सार

भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ऑनलाइन सट्टेबाजी एप 'वन एक्स बेट' से जुड़े धन शोधन के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने मंगलवार को पेश हुए। इस दौरान उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ हुई।

विज्ञापन
ED questions Yuvraj Singh for over 7 hours in betting app case know details
युवराज सिंह से ईडी ने की पूछताछ - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ऑनलाइन सट्टेबाजी एप 'वन एक्स बेट' से जुड़े धन शोधन के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने मंगलवार को पेश हुए। इस दौरान उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ हुई। 43 वर्षीय युवराज दोपहर 12 बजे एजेंसी के दफ्तर पहुंचे थे और करीब रात आठ बजे बाहर निकले।
विज्ञापन
Trending Videos

रैना, धवन और उथप्पा के बाद युवराज से भी हुई पूछताछ
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने इस हरफनमौला से पूछताछ की और धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत उनके बयान दर्ज किए। एक इन्फ्लुएंसर अन्वेशी जैन भी इसी मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुई। ईडी इससे पहले क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, टीएमसी की पूर्व सांसद और बांग्ला अभिनेत्री मिमि चक्रवर्ती, अभिनेता अंकुश हाजरा से भी पूछताछ कर चुका है। अभिनेता सोनू सूद को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ ईडी सख्त
इस सट्टेबाजी एप के संचालन की जांच ईडी की ऐसे प्लेटफार्मों के खिलाफ व्यापक जांच का हिस्सा है, जिन पर करोड़ों रुपये की ठगी करने और कथित तौर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों की भारी मात्रा में चोरी करने के आरोप हैं। कुराकाओ  में पंजीकृत ‘वन एक्स बेट’ खुद को 18 साल के अनुभव वाला एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ऑनलाइन सट्टेबाजी एप बताता है। इसकी वेबसाइट के अनुसार, यह अपने ग्राहकों को हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगाने की सुविधा देता है और इसकी वेबसाइट और एप 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं। इस जांच के तहत आने वाले दिनों में एजेंसी द्वारा कुछ अन्य खिलाड़ियों, फिल्म अभिनेताओं, ऑनलाइन प्रभावशाली व्यक्तियों और मशहूर हस्तियों से पूछताछ किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई की तैयारी में ईडी
सूत्रों के अनुसार ईडी जल्द ही इस मामले में उन लोगों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर सकता है जो एप की प्रचार गतिविधियों से अर्जित कथित आपराधिक आय का इस्तेमाल करते पाए गए हैं। बाद में अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार एजेंसी की जांच का उद्देश्य मशहूर हस्तियों से यह जानना है कि सट्टेबाजी कंपनी ने उनसे समर्थन प्राप्त करने के लिए किस प्रकार संपर्क किया, भारत में संपर्क के लिए नोडल व्यक्ति कौन है, भुगतान का तरीका (हवाला या बैंकिंग चैनल के माध्यम से नकद) और भुगतान का स्थान (भारत या विदेश में) आदि क्या है ।

समझा जाता है कि एजेंसी क्रिकेटरों और अभिनेताओं के बयान दर्ज करते हुए उनसे पूछ रही है कि क्या उन्हें पता था कि भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग अवैध है। एजेंसी ने उनसे इस ऐप के साथ किए गए उनके अनुबंधों और सभी संबंधित ईमेल और कागजी दस्तावेजों की एक प्रति भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed