फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ECB CEO wrote a letter to BCCI Secretary Jay Shah, to popularize the sport among the differently-abled

ECB के सीईओ ने BCCI सचिव जय शाह को लिखा पत्र, दिव्यांगों के बीच खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए दिया सुझाव

Wed, 17 Jul 2024 11:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 17 Jul 2024 11:11 PM IST
सार

वर्तमान में भारत में डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) है, जो बीसीसीआई की एक उप-समिति है, लेकिन भारतीय बोर्ड स्वतंत्र रूप से कोई टूर्नामेंट आयोजित नहीं करता है।

विज्ञापन
ECB CEO wrote a letter to BCCI Secretary Jay Shah, to popularize the sport among the differently-abled
जय शाह - फोटो : twitter

विस्तार

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के सचिव रिचर्ड गोल्ड ने बीसीसीआई सचिव जय शाह को पत्र लिखकर दो राष्ट्रीय दिव्यांग टीमें बनाने का प्रस्ताव दिया है - एक दृष्टिबाधित (नेत्रहीन) के लिए और एक संयुक्त (शारीरिक रूप से दिव्यांग, बौद्धिक रूप से दिव्यांग और श्रवण बाधित) टीम ताकि खेल को लोकप्रिय बनाने में मदद मिल सके।
विज्ञापन


वर्तमान में भारत में डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) है, जो बीसीसीआई की एक उप-समिति है, लेकिन भारतीय बोर्ड स्वतंत्र रूप से कोई टूर्नामेंट आयोजित नहीं करता है। कोलंबो में आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन के दौरान कुछ चर्चाएं होंगी, जहां गोल्ड को मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में भाग लेना है।
विज्ञापन


गोल्ड ने एक पत्र में लिखा, "हम बोर्ड को दो अंतरराष्ट्रीय टीमें संचालित करने का प्रस्ताव देते हैं - एक स्टैंडअलोन प्रारूप के रूप में एक ब्लाइंड इलेवन और फिर एक अखिल-दिव्यांगता प्रारूप जिसमें बधिर, बौद्धिक रूप से विकलांग और शारीरिक रूप से विकलांग क्रिकेटरों की टीमें शामिल हों। हम 2025 में अपने पांच देशों को शामिल करते हुए उद्घाटन अखिल-दिव्यांगता टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए उत्सुक और इच्छुक होंगे। आईसीसी इस दृष्टिकोण के लिए सामूहिक समर्थन दिखाने के लिए उत्सुक है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी कदम सदस्य संचालित हो।" इस पत्र को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली, पीसीबी सीओओ सलमान नसीर और सीएसए के सीईओ फ्लेत्सी मोसेकी के पास भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed