{"_id":"5edef7df5ce64c57bd9b0762c355523e","slug":"duminy-named-as-t20i-captain-for-australia-series-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SA ने डुमिनी को सौंपी पहली बार टीम की कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA ने डुमिनी को सौंपी पहली बार टीम की कमान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 30 Sep 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने क्रिकेट प्रशंसकों को चौंकाते हुए मध्य क्रम के बल्लेबाज जीन पॉल डुमिनी को अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का नया कप्तान बना दिया है।
हालांकि उन्हें सिर्फ ट्वंटी-20 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। डुमिनी पहली बार दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तानी करेंगे। जबकि नियमित कप्तान फैफ डु प्लेसिस इस सीरीज से दूर रहेंगे।
वह नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में अफ्रीकी टीम की अगुवाई करेंगे।

आराम करेंगे तीनों प्रारूपों में खेलने वाले क्रिकेटर
सीएसए ने टी-20 में कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया है। इस सीरीज में टीम के नायाब बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस नहीं खेलेंगे, उन्हें आराम दिया गया है।
हालांकि रेजा हेड्रिंक्स, रेली रोसोउ और कागीसो रबादा को पहली बार टी-20 टीम में शामिल किया गया है।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की चयन समिति के एक सदस्य ने बताया कि हमने उन वरिष्ठ क्रिकेटरों को आराम करने का मौका दिया है जो क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास यह सही समय था कि हम अपने बड़े खिलाड़ियों को व्यस्त कार्यक्रम शुरू होने से पहले आराम दे सकें।

वर्ल्ड कप से पहले वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 सीरीज के अलावा वनडे सीरीज के लिए भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। यह वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के दौरान सीरीज खेलेगी।
पिछले दिनों जिंबाब्वे में खेली गई त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए तेज गेंदबाज वार्नोन फिलेंडर (फोटो) ने वनडे टीम में वापसी की है।
कायली एबोट टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी टीम पिछले 2-3 महीनों में जीत का लय बनाए रखने में सफल रही है।

वर्ल्ड कप से पहले 3 वनडे सीरीज खेलेगी अफ्रीकी टीम
दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 के लिए जीन पॉल डुमिनी को नया कप्तान बनाया है। जबकि वनडे सीरीज के लिए विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स की कप्तानी कायम रखी है।
अगले साल वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैड रवाना होने से पहले इस अफ्रीकी टीम को 13 वनडे मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड में उसे 3, ऑस्ट्रेलिया में 5 और अपने घर में 5 वनडे मैच खेलने हैं।
घरेलू वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है।