फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy Yash Dhull 193 run knock helped North Zone strengthen lead over East Zone

Duleep Trophy: यश ढुल की 193 रन की पारी की मदद से उत्तर क्षेत्र मजबूत, पूर्व क्षेत्र पर बनाई बढ़त

Sun, 11 Sep 2022 08:56 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 11 Sep 2022 08:56 AM IST
सार

अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 का खिताब दिलाने वाले यश ढुल ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी के पदार्पण मैच में तमिलनाडु के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाया था। दलीप ट्रॉफी में वह दोहरा शतक लगाने से मात्र 7 रन से चूक गए।

विज्ञापन
Duleep Trophy Yash Dhull 193 run knock helped North Zone strengthen lead over East Zone
यश ढुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतिभावान युवा खिलाड़ी यश ढुल की 193 रन की पारी की मदद से उत्तर क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में उत्तर क्षेत्र के खिलाफ शनिवार को पहली पारी में 36 रन की बढ़त बना लिया। पूर्व क्षेत्र के पहली पारी के 397 रन के जवाब में तीसरे दिन उत्तर क्षेत्र ने तीन विकेट खोकर 433 रन बना लिए। ढुल ने 243 गेंदों का सामना कर 28 चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन


अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 का खिताब दिलाने वाले यश ढुल ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी के पदार्पण मैच में तमिलनाडु के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाया था। दलीप ट्रॉफी में वह दोहरा शतक लगाने से मात्र 7 रन से चूक गए और मणिशंकर मुरासिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए। उत्तर क्षेत्र से मनन वोहरा ने 44, ध्रुव शोरी ने 81 रन बनाए। कप्तान मनदीप सिंह 34 और हिमांशु राणा 62 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन


पश्चिम क्षेत्र मजबूत, पूर्वोत्तर की पहली पारी 235 पर सिमटी
चेन्नई में खेले जा रहे पश्चिम और पूर्वोत्तर क्षेत्र के मैच में पश्चिम क्षेत्र की स्थिति काफी मजबूत है। पश्चिम क्षेत्र ने पहली पारी 2 विकेट पर 590 रन बनाकर घोषित की। इसके जवाब में पूर्वोत्तर की पूरी टीम 81.5 ओवर में 235 रन पर सिमट गई। अंकुर मलिक ने सबसे ज्यादा 81 रन का योगदान दिया। पश्चिम क्षेत्र की ओर से चिंतन गजा ने 4 और जयदेव उनादकट ने तीन विकेट लिए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पश्चिम क्षेत्र ने एक विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिए थे। पश्चिम क्षेत्र की कुल बढ़त 367 रन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed