फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   duleep trophy to be played in lucknow and kanpur suresh raina will lead india blue

दिलीप ट्रॉफी के कार्यक्रम का ऐलान, इस टीम के कप्तान होंगे सुरेश रैना

Thu, 31 Aug 2017 08:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 31 Aug 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
duleep trophy to be played in lucknow and kanpur suresh raina will lead india blue
सुरेश रैना - फोटो : demo pic
भारत के घरेलू क्रिकेट का प्रमुख टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी के आयोजन की तारीखें तय हो चुकी हैं। इस साल दिलीप ट्रॉफी कानपुर और लखनऊ में 7 से 29 सितंबर तक खेली जाएगी। टीम इंडिया के बल्लेबाज सुरेश रैना को 'इंडिया ब्लू' की कप्तानी सौंपी गई है।
विज्ञापन


रैना को श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वन-डे सीरीज में मौका नहीं मिला, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें टीम इंडिया में वापसी करने के लिए मंच मुहैया कराया है। बता दें कि पिछले साल की तरह दिलीप ट्रॉफी फ्लड लाइट्स के नीचे यानी डे/नाईट टेस्ट के जैसे खेली जाएगी। सभी मैच 'पिंक (गुलाबी) बॉल' से खेले जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : गांगुली की बात मानकर सीओए ने लिया फैसला, दिलीप ट्रॉफी खेली जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


रैना ने अक्टूबर 2015 के बाद से टीम इंडिया के लिए कोई वन-डे मैच नहीं खेला है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में इसलिए टीम में शामिल नहीं किया गया क्योंकि ऐसी रिपोर्ट आई थी कि वो 'यो-यो' टेस्ट पास नहीं कर पाए थे।

बहरहाल, बाएं हाथ के बल्लेबाज को अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए कम से कम दो चार दिवसीय मैच मिलेंगे। हालांकि, ऐसी उम्मीद कम है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 सितंबर से शुरू होने वाली वन-डे सीरीज में चुना जाएगा।

दिलीप ट्रॉफी में इंटरनेशनल स्टार्स का दिखेगा जलवा

duleep trophy to be played in lucknow and kanpur suresh raina will lead india blue
मुरली विजय
दिलीप ट्राफी में टीम इंडिया के स्पेशलिस्ट टेस्ट ओपनर मुरली विजय भी खेलते हुए नजर आएंगे। विजय फिलहाल कलाई की चोट से उबरने में जुटे हुए हैं, जो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान लगी थी। इसी वजह से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विजय खेल नहीं सके थे। दाएं हाथ का बल्लेबाज 'इंडिया ग्रीन' का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएगा, जिसकी कप्तानी पार्थिव पटेल करेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में खेलने वाले टीम इंडिया के ओपनर अभिनव मुकुंद 'इंडिया रेड' की कप्तानी करेंगे। सौरव गांगुली के हस्तक्षेप के बाद बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट में दिलीप ट्रॉफी को शामिल किया।

ये भी पढ़ें : महेंद्र सिंह धोनी को साथी खिलाड़ी ने दिया नया नाम !

दिलीप ट्रॉफी के दो मैच कानपुर और दो मैच लखनऊ में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल पांच दिन का होगा, जो 25-29 सितंबर तक खेला जाएगा। पिछले साल की तरह टूर्नामेंट में कुल 45 क्रिकेटर तीन टीमों का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।

टीमें :

इंडिया रेड: अभिनव मुकुंद (कप्तान), प्रियांक पांचाल, सुदीप चेटर्जी, इशांक जग्गी, अम्बाती रायुडु, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, बाबा इंद्रजीत, के गौतम, कर्ण शर्मा, बेसिल थंपी, धवल कुलकर्णी, अशोक डिंडा, राहुल सिंह और सीवी मिलिंद।

इंडिया ग्रीन: पार्थिव पटेल (कप्तान), मुरली विजय, आर समर्थ, पी चोपड़ा, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, अंकित बावने, शाहबाज नदीम, परवेज रसूल, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, सिद्धार्थ कौल, मयंक डागर, नितिन सैनी, अनिकेत चौधरी।

इंडिया ब्लू: सुरेश रैना (कप्तान), समित गोहेल, केएस भरत, एआर इस्वारन, मनोज तिवारी, दीपक हूडा, विजय शंकर, इशान किशन, जयंत यादव, भार्गव भट्ट, केएम गांधी, इशांत शर्मा, अंकित राजपूत, एस कामत और जयदेव उनाडकट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed