{"_id":"64a0627c0054cf4b4f0f5d75","slug":"duleep-trophy-north-and-central-zone-made-it-to-the-semi-finals-north-east-and-east-zone-lost-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Duleep Trophy: उत्तर और मध्य क्षेत्र ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, उत्तर-पूर्व और पूर्व क्षेत्र को मिली हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Duleep Trophy: उत्तर और मध्य क्षेत्र ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, उत्तर-पूर्व और पूर्व क्षेत्र को मिली हार
Sat, 01 Jul 2023 10:59 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:59 PM IST
सार
उत्तर क्षेत्र के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के रोहतक के निशांत सिंधू को मैन ऑफ द मैच दिया गया। उन्होंने 150 रन बनाने के अलावा 25 रन देकर दो विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन
निशांत सिंधू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर क्षेत्र ने शनिवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उत्तर-पूर्व क्षेत्र को 511 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जीत के लिए 666 रन के लक्ष्य के जवाब में उत्तर-पूर्व क्षेत्र की पूरी टीम दूसरी पारी में 154 रन पर सिमटकर मैच हार गई। सेमीफाइनल में उत्तर क्षेत्र का सामना पांच जुलाई से दक्षिण क्षेत्र से होगा जबकि अन्य सेमीफाइनल में मध्य क्षेत्र की भिड़ंत पश्चिम क्षेत्र से होगी।
उत्तर क्षेत्र के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के रोहतक के निशांत सिंधू को मैन ऑफ द मैच दिया गया। उन्होंने 150 रन बनाने के अलावा 25 रन देकर दो विकेट भी चटकाए। उत्तर-पूर्व क्षेत्र ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 58 रन से की। पलजोर तमांग (40) और निलेश (27) ने चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर उत्तर क्षेत्र के गेंदबाजों को शुरुआती एक घंटे तक सफलता से रोके रखा। लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने से उत्तर-पूर्व क्षेत्र दूसरी पारी में 154 रन पर सिमट गया।
उत्तर क्षेत्र ने पहली पारी आठ विकेट पर 540 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में उत्तर-पूर्व क्षेत्र 134 रन पर सिमट गया था। उत्तर क्षेत्र ने दूसरी पारी को भी छह विकेट पर 259 रन बनाकर घोषित करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
सौरभ कुमार की गेंदबाजी से जीता मध्य क्षेत्र
उत्तर प्रदेश के बागपत के लेग स्पिनर सौरभ कुमार की फिरकी की मदद से मध्य क्षेत्र ने क्वार्टर फाइनल में 170 रन से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। मध्य क्षेत्र के सौरभ ने दूसरी पारी में 64 रन देकर आठ विकेट लिए जबकि पहली पारी में 46 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने मैच में कुल 110 रन देकर 11 विकेट अपने नाम किए।
300 रनों के लक्ष्य के जवाब में पूर्व क्षेत्र की टीम दूसरी पारी में 129 रन पर ढेर होकर मुकाबला हार गई। पूर्व क्षेत्र के लिए आकाश दीप (24) ने सर्वाधिक रन बनाए। सौरभ के अलावा शिवम मावी और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला। मध्य क्षेत्र की पहली पारी 182 रन पर सिमट गई थी जिसके जवाब में पूर्व क्षेत्र 122 रन ही बना पाया और मध्य क्षेत्र को पहली पारी में 60 रन की बढ़त मिली। मध्य क्षेत्र ने दूसरी पारी में 239 रन बनाए थे। पूर्व क्षेत्र ने मैच के चौथे और अंतिम दिन अपने अभियान को छह विकेट पर 69 रन से आगे शुरू किया, लेकिन पूरी टीम 129 रन पर ढेर हो गई।
सेमीफाइनल लाइन-अप

- उत्तर क्षेत्र बनाम दक्षिण क्षेत्र
- मध्य क्षेत्र बनाम पश्चिम क्षेत्र
- दोनों मैच पांच जुलाई से शुरू होंगे।