फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy is out from bcci calender

बीसीसीआई ने 50 वर्ष पुराने दलीप ट्रॉफी को कैलेंडर से किया बाहर

Tue, 21 Jul 2015 10:24 AM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
Duleep Trophy is out from bcci calender

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रमों की वजह से पिछले लगभग पांच दशक से ज्यादा समय से चली आ रही दलीप ट्रॉफी अंतर-क्षेत्रीय प्रतियोगिता को पहली बार आगामी सत्र के लिए कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई ने 2015-16 के लिए सोमवार को घरेलू कैलेंडर जारी किया।

विज्ञापन


दिलीप ट्रॉफी को जहां हटा दिया गया है वहीं देवधर ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे सीमित ओवरों के टूर्नामेंट के प्रारूप में भी बदलाव किया गया है। पुरुष और महिला वर्ग में विभिन्न आयु वर्गों में 900 मैचों की घोषणा के दौरान दलीप ट्रॉफी को हटाने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि इस टूर्नामेंट को एक समय चयन ट्रायल के रूप में देखा जाता था।
विज्ञापन



यह पहला मौका होगा जब 1961-62 में शुरू हुई अंतर-क्षेत्रीय प्रतियोगिता दिलीप ट्रॉफी नहीं खेली जाएगी। बीसीसीआई ने अनिल कुंबले की अगुवाई वाली तकनीकी समिति के सुझावों पर अमल करने का फैसला किया जिसके तहत देवधर ट्रॉफी में पांच दिन में 50 ओवरों के चार मैच खेले जायेंगे। देवधर ट्रॉफी में तीन टीमें खेलेंगी जिनमें विजय हजारे ट्रॉफी की चैंपियन टीम और दो अन्य टीमें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय हजारे ट्रॉफी वनडे चैंपियनशिप को नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा और रणजी ट्रॉफी की तरह टीमों को प्रदर्शन के आधार पर समूहों में बांटा जायेगा। सीजन का अंत ईरानी कप (6 से 10 मार्च) से होगा। ग्यारह मार्च से आईसीसी वर्ल्ड टी-20 शुरू हो रहा है। नए कार्यक्रम में रणजी ट्रॉफी के लीग और नॉकआउट दौर में दो महीने का अंतराल होगा। रणजी ट्रॉफी लीग स्टेज एक अक्तूबर से चार दिसंबर तक होगा जबकि नॉकआउट दौर तीन से 28 फरवरी तक खेला जाएगा।

देवधर और विजय हजारे ट्रॉफी में ये रहे बदलाव

Duleep Trophy is out from bcci calender

•रणजी लीग : 1 अक्तूबर से 4 दिसंबर तक
•विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप स्टेज : 8 से 16 दिसंबर तक
•विजय हजारे ट्रॉफी नॉकआउट : 21 से 25 दिसंबर तक
•सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप स्टेज : 2 से 10 जनवरी
•सैयद मुश्ताक अली सुपर लीग : 15 से 20 जनवरी
•प्रो.डीबी देवधर ट्रॉफी : 24 से 28 जनवरी
•रणजी ट्रॉफी नॉकआउट : 3 से 28 फरवरी
•ईरानी कप : छह मार्च से 10 मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed