{"_id":"5d5adba28ebc3e89f83f4d7c","slug":"duleep-trophy-india-blue-vs-india-green-third-day-play-washed-out-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीप ट्रॉफी: बारिश के चलते तीसरे दिन का खेल रद्द, नहीं फेंकी गई एक भी गेंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दलीप ट्रॉफी: बारिश के चलते तीसरे दिन का खेल रद्द, नहीं फेंकी गई एक भी गेंद
Mon, 19 Aug 2019 10:55 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को भारी बारिश के कारण इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन के बीच दलीप ट्रॉफी के पहले मैच के तीसरे दिन भी एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। बारिश के चलते मैदान गीला था और पूरे दिन परिस्थितियों में सुधार नहीं हुआ जिसके कारण अंपायरों को लगातार दूसरे दिन एक भी गेंद फेंके बिना दिन का खेल रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
रविवार को भी मैदान गीला होने के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। शनिवार को बारिश से प्रभावित पहले दिन 49 ओवर का खेल हो पाया था जिसमें इंडिया ब्लू का स्कोर छह विकेट पर 112 रन रहा था। बंगाल के तेज गेंदबाज इशान पोरेल ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिसमें अंडर 19 भारतीय टीम के उनके पूर्व साथी शुभमन गिल का विकेट भी शामिल है।
विज्ञापन
इंडिया ग्रीन के कप्तान फैज फजल ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। फाॅर्म में चल रहे रुतुराज गायकवाड़ 62 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से 30 रन बनाने के बाद तनवीर उल हक (36 रन पर दो विकेट) की गेंद पर बोल्ड हुए। महाराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज अंकित बावने 103 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन