{"_id":"b6ccdda0ba5f2d8f42cd9e736ef1be74","slug":"duleep-trophy-final-south-zone-vs-centre-zone-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे शतक की ओर राहुल, दक्षिण को मिली कीमती बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दोहरे शतक की ओर राहुल, दक्षिण को मिली कीमती बढ़त
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 30 Oct 2014 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर लोकेश राहुल की शानदार शतकीय पारी के दम पर दक्षिण क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में मध्य क्षेत्र पर बढ़त बना ली है।
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेले जा रहे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के खिताबी जंग के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण क्षेत्र ने 4 विकेट पर 308 रन बना लिए हैं। मध्य क्षेत्र के बनाए 276 रनों के जवाब में दक्षिण क्षेत्र ने 32 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
मध्य क्षेत्र की पारी को समेटने के बाद दक्षिण क्षेत्र ने जोरदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी कर डाली। ओपनर रॉबिन उथप्पा और लोकेश राहुल ने विपक्षी गेंदबाजों को खूब परेशान किया। उथप्पा 13 चौके और 2 छक्के के साथ 80 रन बनाकर आउट हुए।
दूसरे छोर पर टिके राहुल (नाबाद 168) ने अपना विकेट बचाते हुए पारी को शतक में बदल दिया। स्टंप्स के समय राहुल 205 गेंदों में 168 रन बनाकर अविजित रहे और हनुमा विहारी (38) के साथ पांचवें विकेट के लिए 85 रनों की अटूट साझेदारी कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया।
विज्ञापन
हालांकि अच्छी शुरुआत के बाद टीम को बीच में झटके भी लगे। दिनेश कार्तिक और रामास्वामी प्रसन्ना खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। मध्य क्षेत्र की ओर से 4 में से 3 विकेट तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने झटके।
इससे पहले मध्य क्षेत्र ने अपने कल के स्कोर 7 विकेट पर 237 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 39 रन और जोड़कर खेल के पहले घंटे में आउट हो गई। टीम की ओर से रॉबिन बिष्ट ने सर्वाधिक 79 रनों का योगदान दिया।
उनके अलावा ओपनर फियाज फजल ने 49, अशोक मनेरिया ने 37, अरिंदम घोष ने 32 और कप्तान पीयूष चावला ने 30 रनों का योगदान दिया। दक्षिण क्षेत्र की ओर से कप्तान और तेज गेंदबाज विनय कुमार, प्रज्ञान ओझा और बाबा अपराजित ने 2-2 विकेट झटके।