{"_id":"68c7cc2bd56cd0e26703b62e","slug":"duleep-trophy-2025-central-zone-crowned-champions-under-rajat-patidar-beat-south-zone-by-6-wickets-in-final-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Duleep Trophy: रजत पाटीदार की कप्तानी में मध्य क्षेत्र बना चैंपियन, फाइनल में दक्षिण को छह विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Duleep Trophy: रजत पाटीदार की कप्तानी में मध्य क्षेत्र बना चैंपियन, फाइनल में दक्षिण को छह विकेट से हराया
Mon, 15 Sep 2025 01:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:50 PM IST
सार
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली मध्य क्षेत्र टीम के सामने 65 रन का मामूनी लक्ष्य था, लेकिन मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुआई वाली दक्षिण क्षेत्र टीम के गेंदबाजों ने उनके बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली और चार विकेट गिरा दिए।
विज्ञापन
रजत पाटीदार-मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : Rajat Patidar-Mohammed Azahruddin/instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य क्षेत्र ने कुछ उतार-चढ़ाव भरे क्षणों से उबरते हुए सोमवार को बंगलूरू के बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में दक्षिण क्षेत्र को छह विकेट से हराकर 11 साल के अंतराल के बाद दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली मध्य क्षेत्र टीम के सामने 65 रन का मामूनी लक्ष्य था, लेकिन मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुआई वाली दक्षिण क्षेत्र टीम के गेंदबाजों ने उनके बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली। लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था और ऐसे में मध्य क्षेत्र को उसे हासिल करने में बहुत ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
मध्य क्षेत्र के चार विकेट गिर गए
अक्षय वाडकर (नाबाद 19 रन, 52 गेंद) और पहली पारी के शतकवीर यश राठौड़ (नाबाद 13 रन, 16 गेंद) तब क्रीज पर थे, जब मध्य क्षेत्र ने 20.3 ओवर में चार विकेट पर 66 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया और दलीप ट्रॉफी में अपना सातवां खिताब जीता। बाएं हाथ के स्पिनर अंकित शर्मा ने दानिश मालेवार (05) को आउट किया। उनकी गेंद तेजी से घूमी और बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर मोहम्मद अजहरुद्दीन के पास पहुंची। बाद में उन्होंने मध्य क्षेत्र के कप्तान रजत पाटीदार का विकेट भी लिया, जो जल्दबाजी में स्लॉग स्वीप खेलने के चक्कर में मिड-ऑन पर एमडी निधिश के हाथों कैच आउट हो गए।

सारांश रहे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
रविवार को भारत ए टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने शुभम शर्मा और सारांश जैन के विकेट चटकाए। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राठौड़ और वाडकर ने इसके बाद मध्य क्षेत्र को लक्ष्य तक पहुंचाया। सारांश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

कप्तान रजत पाटीदार का जलवा
पाटीदार का कप्तान के रूप में यह इस वर्ष का दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाई थी और वह इससे काफी खुश हैं। उन्होंने मैच के बाद, 'हर कप्तान को ट्रॉफ़ी जीतना पसंद होता है। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त जज्बा दिखाया और मैं इससे बहुत खुश हूं।' रजत ने एक साल के अंदर तीन टीमों की कप्तानी कर उसे फाइनल में पहुंचाया है और इनमें दो बार वह चैंपियन भी बने। आईपीएल और दलीप ट्रॉफी से पहले रजत की कप्तानी में मध्य प्रदेश की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन मुंबई से हार गई थी।

अजहरुद्दीन ने कही यह बात
दक्षिण क्षेत्र के कप्तान अजहरुद्दीन ने कहा कि दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचना उनके लिए लंबे घरेलू सत्र में प्रेरणा का काम करेगा, जो अब 15 अक्तूबर से रणजी ट्रॉफी चरण में प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा, 'आगे घरेलू सत्र काफी लंबा है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमें यहां मिले अनुभव का फायदा मिलेगा।'