फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dineshh Karthik comeback in Indian team after three years may get finisher role in t20 team

Dinesh Karthik: तीन साल बाद भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक की वापसी, टी20 में निभाएंगे फिनिशर की जिम्मेदारी

Sun, 22 May 2022 06:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 22 May 2022 06:59 PM IST
सार

कार्तिक तीन साल बाद भारतीय टीम में वापस लौटे हैं। इससे पहले वो 2019 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। आईपीएल 2022 में शानदार बल्लेबाजी के चलते कार्तिक को मौका दिया गया है।
 

विज्ञापन
Dineshh Karthik comeback in Indian team after three years may get finisher role in t20 team
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। कार्तिक बतौर फिनिशर भारतीय टीम में खेल सकते हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने आरसीबी के लिए लगातार कई मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसी वजह से आरसीबी की टीम प्लेऑफ में भी जगह बना पाई है। कार्तिक का पूरा करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। वो लगातार टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहे हैं। हालांकि, कभी भी कार्तिक के लिए टीम इंडिया में वापसी करना आसान नहीं रहा है। 
विज्ञापन


दिनेश कार्तिक ने कुछ महीने पहले कहा था कि वो टी20 विश्व कप 2022 में भारत के लिए बतौर फिनिशर खेलना चाहते हैं। उस समय भारतीय टीम में उनकी जगह मुश्किल लग रही थी। आईपीएल में कमाल करने के बाद कार्तिक ने भारतीय टीम में वापसी की है। कार्तिक तीन साल बाद भारतीय टीम में वापस लौटे हैं। इससे पहले वो 2019 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। यहां हम कार्तिक का अब तक का सफर बता रहे हैं। 
विज्ञापन


2007 में धोनी की जगह कार्तिक को चुनना चाहते थे चयनकर्ता 
दिनेश कार्तिक साल 2004 में ही भारत के लिए पहला मैच खेल चुके थे। इसके बाद वो टीम से अंदर-बाहर होते रहे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार था। 2004 के अंत में धोनी को भारतीय टीम में मौका दिया गया। इस दौरान कुछ चयनकर्ता कार्तिक को मौका देना चाहते थे, लेकिन अंतिम मुहर धोनी के नाम पर लगी। धोनी ने इसके बाद कमाल का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली। 2007 में धोनी के कप्तान बनने के बाद कार्तिक उनके विकल्प बन गए। धोनी के टीम से बाहर होने पर कार्तिक ही टीम इंडिया में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते थे। 

इस दौरान दिनेश कार्तिक घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन धोनी के टीम में रहने के चलते उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। वो लगातार टीम से अंदर बाहर होते रहे। हालांकि, उन्हें तमिलनाडु की रणजी टीम का कप्तान बनाया गया था और उनकी टीम अच्छा खेल दिखा रही थी। 

From Shikhar Dhawan to Dinesh Karthik: 5 Indian cricketers who got divorced

पत्नी के अफेयर के बाद डिप्रेशन में गए
कार्तिक ने 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता से शादी कर ली थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही कार्तिक की पत्नी का अफेयर मुरली विजय के साथ चलने लगा। एक दिन निकिता ने कार्तिक को बताया कि वो मुरली विजय के बच्चे की मां बनने वाली हैं और कार्तिक से तलाक की बात कही। शादी टूटने के बाद कार्तिक भी पूरी तरह से टूट गए। उनका मन किसी काम में नहीं लगता था। उन्होंने क्रिकेट का अभ्यास करना बंद कर दिया। जिम जाना छोड़ दिया और अकेले रहने लगे। 

शादी टूटने के बाद कप्तानी भी गई
कार्तिक की शादी टूटने के बाद उनकी फॉर्म लगातार खराब होती गई और उनसे तमिलनाडु की कप्तानी छीन ली गई। मुरली विजय टीम के नए कप्तान बने। उनका चयन भारतीय टीम में भी हुआ और लंबे समय तक विजय ने टेस्ट में टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की। इस दौरान कार्तिक डिप्रेशन में चले गए। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था और वो आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगे। 

ट्रेनर की जिद ने बदली जिंदगी
दिनेश कार्तिक के ट्रेनर ने जब देखा कि कार्तिक ट्रेनिंग और जिम सब छोड़ चुके हैं तो वे दिनेश के घर गए। उनका घर अस्त व्यस्त था और कार्तिक बड़ी डाढ़ी के साथ किनारे बैठे हुए थे। उनके ट्रेनर ने उनसे दोबारा जिम शुरू करने को कहा, जहां वो स्कॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल को भी ट्रेनिंग दे रहे थे। जिम में कार्तिक की मुलाकात पल्लीकल से हुई और उनकी जिंदगी बदल गई। पल्लीकल ट्रेनर के साथ मिलकर कार्तिक से बात करने लगीं और डिप्रेशन से बाहर आने में उनकी मदद की। 
विज्ञापन

Dineshh Karthik comeback in Indian team after three years may get finisher role in t20 team
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
दीपिका ने वापसी के लिए प्रेरित किया
दीपिका का साथ मिलने के बाद कार्तिक पुरानी लय में लौट आए और फिर से उनके बल्ले से रन निकलने लगे। भारत की वनडे टीम में फिर से उनका चयन हुआ और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी उन्हें दे दी गई। कार्तिक की कप्तानी में कोलकाता ने अच्छा खेल दिखाया, हालांकि वो अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना पाए और एक खराब सीजन के बाद बीच में ही उनकी जगह मॉर्गन को केकेआर का कप्तान बना दिया गया। इस समय कार्तिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सिर्फ आईपीएल खेलने के बारे में सोच रहे थे। 

कार्तिक के जीवन मे फिर से मुश्किलें आईं, लेकिन इस बार दीपिका उनके साथ थीं। दीपिका प्रेगनेंट हुईं और उन्होंने भी खेलना बंद कर दिया। उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

घर खरीदने के लिए फिर से मेहनत की
दिनेश कार्तिक का सपना था कि वो पोएस गार्डन में एक घर खरीदें, लेकिन यह काफी महंगा था। दीपिका ने मां बनने के बाद कहा कि वो दोनों फिर से मेहनत करेंगे और जमकर खेलेंगे पैसा कमाएंगे और घर खरीदेंगे। दीपिका ने भी मां बनने के बाद स्कॉश खेलना शुरू किया और कार्तिक फिर से ट्रेनिंग में लग गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ख्याल छोड़ दिया। उन्होंने कमेंट्री में भी हाथ आजमाया और यहां भी वो सुपरहिट रहे। इसके बाद पोएस गार्डन में घर भी खरीदा। धोनी चाहते थे कि कार्तिक को मेगा ऑक्शन में चेन्नई की टीम खरीदे ताकि उनके जाने के बाद टीम के पास बेहतरीन विकेटकीपर और फिनिशर हो, लेकिन बैंगलोर ने उन्हें खरीद लिया। 

अब आईपीएल 2022 में कमाल की बल्लेबाजी कर कार्तिक ने अपने दूसरे सपने को भी पंख लगा दिए हैं। आईपीएल से पहले उन्होंने कहा था कि वो टी20 विश्व कप में भारत के लिए खेलना चाहते हैं और अब भारतीय टीम में उनकी वापसी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर कार्तिक टी20 विश्व कप खेलने का सपना भी पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed