{"_id":"671dd4d5f3a4e83b050e7237","slug":"dinesh-karthik-says-jasprit-bumrah-should-be-rested-for-the-mumbai-test-and-india-should-bring-back-siraj-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बुमराह को तीसरे टेस्ट से आराम देने कहा, सिराज को मौका देने का सुझाव दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बुमराह को तीसरे टेस्ट से आराम देने कहा, सिराज को मौका देने का सुझाव दिया
Sun, 27 Oct 2024 11:21 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:21 AM IST
सार
सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्हें बाहर किया गया और उनकी जगह आकाश दीप को प्लेइंग-11 में मौका मिला था।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने की मांग की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा। कार्तिक का कहना है कि भारत को इस मुकाबले के लिए बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में वापस लाना चाहिए।
विज्ञापन
सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्हें बाहर किया गया और उनकी जगह आकाश दीप को प्लेइंग-11 में मौका मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में बुमराह का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और उन्होंने सिर्फ तीन विकेट झटके हैं। इस दौरान बुमराह ने 3.09 की इकॉनोमी से गेंदबाजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक ने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि जसप्रीत बुमराह को निश्चित तौर पर आराम की जरूरत है। ऐसा हो सकता है और आप मोहम्मद सिराज को आते देखेंगे। मैं किसी अन्य बदलाव के बारे में नहीं सोच सकता जब तक कि किसी को कोई परेशानी न हो। जिन बल्लेबाज या गेंदबाजों ने यह मुकाबला खेला है, उन्हें मौका नहीं देने का मुझे कोई कारण नहीं दिखता।
भारत का घर में विजयी अभियान हुआ था समाप्त
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के साथ ही भारत का घरेलू जमीन पर टेस्ट में लगातार 18 सीरीज जीत का विजय अभियान थम गया। भारत ने फरवरी 2013 से अक्तूबर 2024 तक कुल 18 टेस्ट सीरीज घरेलू मैदान पर जीती, लेकिन न्यूजीलैंड ने उसका यह अभियान समाप्त कर दिया। टेस्ट में घरेलू मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भारत के ही नाम है। न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में भारत के सामने जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन भारतीय टीम 245 रनों पर ऑलआउट हो गई। कीवी टीम ने भारत पर 2-0 की अजेय बढ़त ले ली थी जो उसकी भारतीय जमीन पर पहली टेस्ट सीरीज जीत है।

कार्तिक भारत की इस हार से काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा, हार की निराशा अभी भी मेरे दिमाग पर भारी है। मैं ठीक से नहीं सोच पा रहा हूं कि तीसरे टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश क्या होगी। ईमानदारी से कहें तो यह बहुत छोटा नोटिस है, लेकिन अगर मुझे सीधे सोचना पड़े तो मैं कहूंगा कि बुमराह को आराम दें और सिराज को वापस लाएं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है।