हर खिलाड़ी अपने देश की तरफ से वर्ल्ड कप खेलना चाहता है और टीम का हिस्सा बनकर टीम की जीत में योगदान देना चाहता है। किसी को करियर की शुरुआत में ही ऐसा मौका मिल जाता है तो किसी को करियर के अंत में।
आज भी ऐसा ही कुछ हुआ है दिनेश कार्तिक के साथ, 15 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कार्तिक पहली बार वर्ल्ड कप के प्लेइंग XI में शामिल हुए हैं।
2 of 6
धोनी और कार्तिक
- फोटो : file
महेंद्र सिंह धोनी से तीन महीने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कार्तिक को 2007 के वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें एक भी मैच के प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली। उस साल उन्हें धोनी के बैक-अप के तौर पर टीम में लिया गया था।
उसके बाद 2011 और 2015 वर्ल्ड कप में के लिए वे टीम में जगह नहीं बना पाए और एक बार फिर से वर्ल्ड कप खेलने से चूक गए।
लेकिन IPL में कोलकाता की कप्तानी करते हुए अच्छा प्रदर्शन की वजह से 2019 वर्ल्ड कप के लिए धोनी के बैक-अप के तौर पर उन्हें टीम में फिर से चुन लिया गया। हालांकि उन्हें शुरुआत के सातों मुकाबले की प्लेइंग XI में जगह नहीं मिल पाई। लेकिन वर्ल्ड कप के 40वें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ वे अंतिम ग्यारह में जगह बनाने में सफल रहे।
5 of 6
Dinesh Karthik Nidahas Trophy
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को बांग्लादेश के खिलाफ केदार जाधव की जगह टीम में लिया गया है, जिसके साथ ही अपने लंबे करियर में पहली बार वे वर्ल्ड कप की प्लेइंग XI में जगह पाने में कायमाब रहे।