{"_id":"5b6c50a74f1c1b827d8b776c","slug":"dinesh-chandimal-back-to-sri-lanka-t20-squad-after-serving-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान पर उतरने से इनकार करने के बाद लगा था बैन, अब चंदीमल की श्रीलंकाई टी-20 टीम में वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैदान पर उतरने से इनकार करने के बाद लगा था बैन, अब चंदीमल की श्रीलंकाई टी-20 टीम में वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदीमल ने खेल भावना का उल्लंघन के लिए प्रतिबंध झेलने के बाद गुरुवार को टी-20 टीम में वापसी की। श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार चंदीमल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टी-20 के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
चंदीमल दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला और पहले चार एकदिवसीय मैचों में नहीं खेल पाए थे। पांचवां और अंतिम वनडे रविवार को होगा लेकिन चंदीमल को इसके लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
चंदीमल, श्रीलंका के कोच चंडिका हथुरासिंघे और मैनेजर असांका गुरूसिंघे पर वेस्टइंडीज के खिलाफ जून में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान दो घंटे तक मैदान पर उतरने से इनकार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने प्रतिबंध लगाया था। इससे ठीक पहले चंदीमल पर गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
श्रीलंका के कप्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट तथा इसके बाद दो अन्य टेस्ट और चार वनडे के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।
श्रीलंका की टी20 टीम इस प्रकार है: एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दासुन शानाका, कुसल परेरा, धनंजय डीसिल्वा, उपुल थरंगा, कुसाल मेंडिस, तिसारा परेरा, शेहान जयसूर्या, शेहान मदुष्का, लाहिरू कुमारा, दिनेश चंदीमल, अकिला धनंजय, जेफरी वंडारसे, लक्ष्मण संदाकन और बिनुरा फर्नांडो।