फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   difficult to say if dhoni had a hand in viru ouster says ganguly

वीरू पर दिए बयान से पलटे गांगुली

Sun, 10 Mar 2013 11:19 PM IST
नई दिल्ली/कोलकाता/एजेंसी
नई दिल्ली/कोलकाता/एजेंसी Updated Sun, 10 Mar 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
difficult to say if dhoni had a hand in viru ouster says ganguly

वीरेंद्र सहवाग को टीम से बाहर किए जाने में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हाथ बताने के एक दिन बाद ही पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अपने बयान से पलट गए हैं।

विज्ञापन


गांगुली ने शनिवार को कहा था कि धोनी के इशारे पर ही सहवाग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट से बाहर किया गया होगा।

रविवार को अपनी सफाई में गांगुली ने कहा कि यह कहना बेहद कठिन होगा कि सहवाग को बाहर किए जाने में धोनी का हाथ होगा। लेकिन प्राय: टीम चयन में कप्तान अपना पक्ष रखते हैं।
विज्ञापन


चाहे मैं रहा हूं या फिर द्रविड़, सचिन, कुंबले, धोनी, अजहर या फिर दुनिया का कोई भी कप्तान हो, सभी चयनकर्ताओं के सामने अपनी बात रखते हैं। सामान्यतया वह टीम चयन से पहले चयनकर्ताओं को टीम के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह निश्चित नहीं है कि चयनकर्ता कप्तान की बात हर समय मान ही लेते हैं। कभी मानते भी हैं और कभी नहीं भी मानते। इसलिए यह कहना बेहद कठिन होगा कि सहवाग को धोनी के इशारे पर ही निकाला गया हो।’

इससे पहले शनिवार को पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी के इशारे पर ही वीरू को टीम से बाहर किया गया होगा।

बकौल गांगली, ‘यह कहना गलत होगा कि चयन प्रक्रिया में कप्तान का कोई हाथ नहीं होता है। अगर कप्तान किसी खास खिलाड़ी की मांग करे तो चयनकर्ताओं के लिए उसे ना कहना बेहद कठिन होता है।


भले ही धोनी ने चयन समिति की बैठक में हिस्सा नहीं लिया हो फिर भी उन्होंने चयनकर्ताओं से इस बारे में जरूर बात की होगी। जो भी हो, मैं सहवाग को बाहर किए जाने से बेहद आश्चर्यचकित हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed