{"_id":"668d44430977bb958f057114","slug":"did-sri-lanka-team-have-liquor-party-in-team-hotel-before-south-africa-match-in-t20-world-cup-slc-denied-news-2024-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: क्या श्रीलंकाई टीम ने टी20 विश्व कप के दौरान होटल में की थी शराब पार्टी? एसएलसी ने खबरों का किया खंडन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: क्या श्रीलंकाई टीम ने टी20 विश्व कप के दौरान होटल में की थी शराब पार्टी? एसएलसी ने खबरों का किया खंडन
Tue, 09 Jul 2024 07:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:38 PM IST
सार
श्रीलंका ने टी20 विश्व कप में सिर्फ एक जीत हासिल की थी। उसने ग्रुप स्टेज में बस नीदरलैंड को हराया था। टीम दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश से हारने के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई।
विज्ञापन
श्रीलंका टीम
- फोटो : ICC
विस्तार
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हाल में टी20 विश्व कप के दौरान टीम होटल के अंदर उसके खिलाड़ियों द्वारा शराब पार्टी करने का दावा करने वाली खबर को मंगलवार को पूरी तरह से झूठ, मनगढ़ंत और निराधार करार दिया है। एक वीकली न्यूजपेपर ने सात जुलाई को दावा किया था कि श्रीलंका के खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले टीम होटल के अंदर शराब पार्टी की थी। श्रीलंका ने न्यूयॉर्क में तीन जून को हुआ यह मुकाबला छह विकेट से गंवा दिया था।
विज्ञापन
एसएलसी ने खबर का किया खंडन
श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ICC/T20 World Cup
एसएलसी ने अपने बयान में कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले टीम होटल के अंदर शराब पार्टी? शीर्षक वाले गलत आर्टिकल के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी करना चाहता है जो एक वीकली न्यूजपेपर में सात जुलाई को प्रकाशित हुआ और फिर सोशल मीडिया पर साझा किया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएलसी ने न्यूजपेपर से गलती सुधारने कहा
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका
- फोटो : ICC/T20 World Cup
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, 'एसएलसी इसके कंटेंट का स्पष्ट रूप से खंडन करता है और पुष्टि करता है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। यह खबर पूरी तरह से झूठी, मनगढ़ंत और निराधार है। हम मानते हैं कि इस तरह की झूठी खबर श्रीलंका क्रिकेट, उसके अधिकारियों और खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा को अनुचित रूप से नुकसान पहुंचाती है। उक्त झूठे आरोपों के मद्देनजर श्रीलंका क्रिकेट अनुरोध करता है कि संबंधित न्यूजपेपर श्रीलंका क्रिकेट को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उत्तर देने का अधिकार प्रकाशित करे।'
श्रीलंका टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हुई थी
श्रीलंका बनाम द.अफ्रीका
- फोटो : ICC/T20 World Cup
श्रीलंका ने टी20 विश्व कप में सिर्फ एक जीत हासिल की थी। उसने ग्रुप स्टेज में बस नीदरलैंड को हराया था। टीम दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश से हारने के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई। नेपाल के खिलाफ टीम का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। श्रीलंका टीम अब इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेगी। टीम मैनेजमेंट जल्द ही क्रिस सिल्वरवुड की जगह सनथ जयसूर्या को टीम का मुख्य कोच बना सकता है।