फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Did Rohit and Virat has played their last innings in ODI WC know how they played in ODI WC 2023

ODI WC: क्या विश्व कप में आखिरी बार दिखी रोहित-विराट की बल्लेबाजी, देखें कैसा रहा दोनों दिग्गजों का प्रदर्शन

Sun, 19 Nov 2023 06:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 06:27 PM IST
सार

विराट और रोहित दोनों ने इस विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी की और 500 से ज्यादा रन बनाए। कोहली ने तो इस टूर्नामेंट में सचिन का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
Did Rohit and Virat has played their last innings in ODI WC know how they played in ODI WC 2023
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा। इसके बावजूद टीम इंडिया 240 रन बनाने में सफल रही। फाइनल के लिहाज से यह बहुत बड़ा स्कोर नहीं था, लेकिन लड़ने लायक जरूर था। भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में तीन बल्लेबाजों का योगदान था। पहले थे लोकेश राहुल, जिन्होंने 66 रन की पारी खेली। दूसरे थे विराट कोहली, जिन्होंने 54 रन बनाए और तीसरे थे कप्तान रोहित शर्मा, जिन्होंने 31 गेंद में 47 रन बना दिए। इसी वजह से टीम इंडिया 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना पाई। 
विज्ञापन


रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं। इन दोनों दिग्गजों का यह आखिरी विश्व कप भी हो सकता है, क्योंकि रोहित 36 साल और विराट 35 साल के हो चुके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को भी यह बात बखूबी पता थी और दोनों इसी अंदाज में खेले। रोहित शर्मा ने पूरे विश्व कप में टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी ली और विराट ने हर मैच में पारी को संभाला। दोनों ने इस विश्व कप में 500 से ज्यादा रन बनाए। विराट ने तो एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

Did Rohit and Virat has played their last innings in ODI WC know how they played in ODI WC 2023
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अगला विश्व कप 2027 में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की सहमेजबानी में होना है। इस टूर्नामेंट तक रोहित शर्मा की उम्र 40 साल हो चुकी थी। वहीं, विराट कोहली भी 39 साल के होंगे। रोहित शर्मा के मामले में यह लगभग तय है कि यह उनका आखिरी विश्व कप है। क्योंकि, उनकी फिटनेस पर भी काफी सवाल उठते हैं और 40 की उम्र में उनके लिए भारतीय टीम के लिए 50 ओवर का क्रिकेट खेलने के लिए फिटनेस बनाए रखना बेहद मुश्किल होगा।

विराट की बात करें तो वह अभी भी टीम के सबसे फिट खिलाड़ी हैं। हालांकि, 39 साल की उम्र में कोहली की लिए फॉर्म और फिटनेस दोनों बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। वनडे क्रिकेट का मिजाज लगातार बदल रहा है और इसकी भी संभावना है कि वह अगले चार साल में टीम में फिट न हों। इस समय क्रिकेट की मात्रा भी बहुत ज्यादा हो गई है। ऐसे में विराट के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना मुश्किल होगा। वह अभी ही टी20 टीम से बाहर हैं और आने वाले समय में वनडे क्रिकेट से भी दूरी बना सकते हैं, क्योंकि टेस्ट उनका पसंदीदा फॉर्मेट है।

Did Rohit and Virat has played their last innings in ODI WC know how they played in ODI WC 2023
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस विश्व कप में कैसा रहा दोनों का प्रदर्शन
विराट कोहली ने इस विश्व कप के 11 मुकाबलों की 11 पारियों में 765 रन बनाए। उनका औसत 95.62 और स्ट्राइक रेट 90.31 का रहा। उनके बल्ले से तीन शतक और छह अर्धशतक निकले। एक मुकाबले में वह खाता खोले बिना आउट हो गए, लेकिन बची हुई 10 पारियों में नौ बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वहीं, तीन मुकाबलों में वह नाबाद लौटे। रोहित शर्मा ने 11 मुकाबलों में 54.27 के औसत और 125.94 के स्ट्राइक रेट से 597 रन बनाए। उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले। रोहित भी एक मैच में खाता नहीं खोल पाए थे। हालांकि, उन्होंने तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी ली थी। इसी वजह से इस टूर्नामेंट में उन्होंने 66 और 31 छक्के जड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed