फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dhoni will spend a lot more time with Territorial Army now: friend and Business partner Arun Pandey

धोनी के दोस्त अरुण पांडे का खुलासा, अब प्रादेशिक सेना के साथ अधिक समय बिताएंगे माही

Sun, 16 Aug 2020 07:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 16 Aug 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Dhoni will spend a lot more time with Territorial Army now: friend and Business partner Arun Pandey
एमएस धोनी - फोटो : social media

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने पर उनके दोस्त और वाणिज्यिक साझेदार अरुण पांडे ने इस खिलाड़ी की ब्रांड मूल्य के कम होने की बातों को खारिज करते हुए रविवार को कहा कि वह अब प्रादेशिक सेना के साथ अधिक समय बिताएंगे।

विज्ञापन


पांडे ने कहा इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के 2022 तक टलने के बाद उन्हें पता था कि पूर्व कप्तान धोनी संन्यास कि घोषणा करेंगे लेकिन यह नहीं पता था कि ऐसा स्वतंत्रता दिवस के दिन ही होगा। पांडे ने कहा, 'मुझे पता था कि वह जल्द ही ऐसा करेगें लेकिन कब करेंगे यह नहीं पता था। वैसे भी यह उन्हें ही तय करना था। उन्होंने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था और फिर टी20 विश्व कप को स्थगित कर दिया गया था। वह मानसिक रूप से मुक्त होने की सोच रहे होंगे।'

विज्ञापन

15 अगस्त सेना के लिए विशेष दिन

उन्होंने कहा, 'चूंकि 15 अगस्त सेना के लिए विशेष दिन है, उन्होंने संन्यास के बारे में उस नजरिए से भी सोचा होगा। टी20 विश्व कप का स्थगित होना निश्चित रूप से इसकी एक वजह होगी क्योंकि उन्होंने इसके लिए योजना बनाई थी।' प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद पर तैनात धोनी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम के हारने के बाद, उन्होंने पैराशूट रेजिमेंट के साथ एक महीने से अधिक समय तक प्रशिक्षण लिया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक बात सुनिश्चित है, वह सेना के साथ अधिक समय बिताएगें- पांडे

पांडे ने कहा, 'एक बात सुनिश्चित है, वह सेना के साथ अधिक समय बिताएगें। वह अपने वाणिज्यिक उपक्रमों और अन्य प्रतिबद्धताओं के लिए भी समय देगें। हम जल्द ही बैठेंगे और आगे का रास्ता तय करेंगे।' ज्यादातर मामलों में संन्यास के बाद एक एथलीट की 'ब्रांड वैल्यू' कम हो जाती है, लेकिन पांडे ने जोर देकर कहा कि धोनी के साथ ऐसा नहीं होगा।


उन्होंने कहा, 'विश्व कप (जुलाई 2019 में) के बाद से, हमने 10 नए ब्रांड के साथ करार किया है। यह बढ़ता रहेगा क्योंकि धोनी सिर्फ क्रिकेट के बारे में नहीं हैं, वह एक युवा आइकन हैं।' पांडे ने कहा, 'ऐसे ज्यादातर मामलों में संन्यास के बाद असर पड़ता है लेकिन धोनी की बात अलग है। उनकी उपलब्धियां व्यक्तिगत नहीं हैं, उनकी उपलब्धियां टीम के लिए और देश के लिए हैं।'

धोनी आईपीएल के अगले दो या तीन सत्र में खेलेंगे

पांडे ने कहा कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के अगले दो या तीन सत्र में खेलेंगे। उन्होंने कहा, 'वह कम से कम कुछ और वर्षों के लिए खेलेंगे। संन्यास के कारण वह अब मानसिक रूप से मुक्त होंगे। उनके इस फैसले के पीछे निश्चित रूप से टी20 विश्व कप के टलना एक बड़ा कारण रहा।' टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्तूबर-नवंबर में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे 2022 तक टाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed