फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni will play again from chennai super kings in ipl 2018

IPL 2018: CSK फैंस के लिए खुशखबरी, 'थलाइवा' धोनी फिर करेंगे कप्तानी

Wed, 06 Dec 2017 03:59 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
dhoni will play again from chennai super kings in ipl 2018
dhoni - फोटो : File
टीम इंडिया के विकेट कीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।  आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने बुधवार को इस बात को साफ करते हुए कहा कि दो सीजन के लिए निलंबित हुए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स 2018 में होने वाले आईपीएल में अपने-अपने पांच खिलाड़ियों को फिर से खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन


ये दोनों फ्रेंचाइजी अधिकतम तीन भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकते हैं। बता दें कि आईपीएल में हर टीम 25 खिलाड़ी रख सकती है जिसमें 17 भारतीय और 8 विदेश खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


बता दें कि 2013 में स्पॉट फिक्सिंग विवाद के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल को 2016 और 2017 के आईपीएल संस्करण के लिए बैन कर दिया गया था। जिसके बाद धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम से खेलते हुए नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में हुई गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में आईपीएल टीमों के लिए अगले एडिशन के सैलरी बजट को भी बढ़ाया गया है। 2018 एडिशन के लिए 66 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 80 करोड़ रुपये कर दिया है। वहीं 2019 के लिए 82 और 2020 के लिए 85 करोड़ कर दी गई है। साथ इस बार की आईपीएल बोली में किसी भी खिलाड़ी की सबसे कम बोली 40 लाख रुपए तय की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed