फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dhoni's new hairstyle talk of the town

समय के साथ बदलता गया धोनी का हेयर स्टाइल

Tue, 24 Sep 2013 09:10 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Sep 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
Dhoni's new hairstyle talk of the town

कभी पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने टीम इंडिया के कप्तान धोनी को सलाह दी थी कि अपने लंबे बाल कभी मत कटाना ये तुम पर बहुत अच्छे लगते हैं।

विज्ञापन


लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने मुशर्रफ की सलाह पर कुछ दिन तो अमल किया लेकिन बाद में वह अपने हेयर स्टाइल बदलने लगे।

लंबी छुट्टी के बाद धोनी रविवार को मैदान पर लौटे तो अपने बदले हेयर स्टाइल के साथ। उनका यह हेयर स्टाइल इटली के स्टार स्ट्राइकर मारियो बलाटोली और इंग्लैंड के डेविड बैकहम के स्टाइल से बेहद मेल खाती है।
विज्ञापन


रांची के प्रशंसकों के लिए रविवार का दिन बेहद खास था। एक तो रांची पहली बार किसी टी-20 मैच की मेजबानी कर रहा था तो दूसरा उनके लाडले धोनी ने अपनी हेयर स्टाइल बदल ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नए हेयर स्टाइल के साथ धोनी
चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 के अपने पहले मुकाबले में टॉस के लिए धोनी जब मैदान पर उतरे तो उन्हें देखकर शुरू में लगा कि वह गंजे हो गए हैं लेकिन कीपिंग के दौरान जब उन्होंने हेलमेट निकाला तो समझ में आया कि उनका यह नया हेयर स्टाइल है।



ऐसा नहीं है कि धोनी ने पहली बार अपना हेयर स्टाइल चेंज किया है। धोनी ने 2004 में जब अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी उस समय उनके बाद बेहद लंबे थे।

अपने करियर के आगे जाने के बाद उन्होंने अपने छोटे करवाते चले गए।

2011 में हो गए गंजे
28 साल बाद टीम इंडिया को 2011 में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले धोनी ने उसी रात अपने सिर से पूर बाल हटा लिए थे।

dhoni hair stylist

















उसके बाद से वह अपने स्टाइल में थोड़ा-बहुत बदलाव करते रहे लेकिन वह छोटे बाल ही रखते रहे।

आतिशी बल्लेबाजी करने वाले धोनी ने अपने लंबे हेयर स्टाइल को शॉर्ट ब्वॉय कट में बदल दिया। अब इसके बाद वह एक नए स्टाइल में दिख रहे हैं।

अब देखना होगा कि धोनी अपने इस नए अंदाज के साथ कितनी देर तक टिके रह पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed