फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni lead chennai super kings to win over sunrisers in clt20

'कैप्टन कूल' धोनी के धमाके से उड़े सनराइजर्स

Fri, 27 Sep 2013 09:36 AM IST
रांची/एजेंसी
रांची/एजेंसी Updated Fri, 27 Sep 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
dhoni lead chennai super kings to win over sunrisers in clt20

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 19 गेंदों पर धुआंधार 63 रन की नाबाद पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया। धोनी ने अपनी पारी में एक चौका और आठ छक्के लगाए।

विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। चेन्नई ने 4 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


चेन्नई की शुरुआत खराब रही। मुरली विजय पहले ही ओवर में बगैर खाता खोले पेवेलियन लौट गए। इसके बाद सुरेश रैना और माइक हसी ने 45 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसी ने 21 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। इसके बाद रैना ने बद्रीनाथ के साथ मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए एक बार फिर 70 रन की अहम साझेदारी निभाई।

बद्रीनाथ के आउट होने के बाद धोनी खुद बल्लेबाजी करने आए और अपने घरेलू दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
उन्होंने थिषारा परेरा के एक ही ओवर में पांच छक्के ठोके और चैंपियंस लीग में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड कायम किया।

धोनी ने 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के कीरोन पालार्ड के नाम था, जिन्होंने 18 गेंदों पर 50 रन बनाए थे।

धोनी ने चौथे विकेट के लिए सुरेश रैना के साथ मात्र 23 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी निभाई। रैना ने 57 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन की पारी खेली।

चेन्नई ने आखिरी पांच ओवर में 87 रन जोड़े। परेरा सबसे महंगे रहे और तीन ओवर में 60 रन लुटाए जबकि इशांत शर्मा ने 40 रन दिए। डेल स्टेन और जेपी डुमिनी ने दो-दो विकेट लिए।


जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को शिखर धवन और पार्थिव पटेल ने 9.2 ओवर में 80 रन की साझेदारी कर ठोस शुरुआत दिलाई लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम लड़खड़ा गई।

पार्थिव 38 जबकि धवन 48 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed