{"_id":"573026ae-b032-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-fined-for-slow-over-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई को मिली जीत लेकिन धोनी पर लगा जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चेन्नई को मिली जीत लेकिन धोनी पर लगा जुर्माना
चेन्नई/एजेंसी
Updated Mon, 29 Apr 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स जीतने में जरूर कामयाब रही लेकिन उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
मैच समाप्ति के बाद पाया गया कि धोनी निर्धारित समय से दो ओवर लेट हो गए। चूंकि इस सीजन में वह पहली बार निर्धारित समय में ओवर नहीं कर पाए हैं, इसलिए उनपर 20 हजार डॉलर का ही जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 14 रनों से हरा दिया।
चेन्नई ने कोलकाता को जीत के लिए 201 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, लेकिन कोलकाता की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर केवल 186 रन ही बना सकी।