फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni creates history in third odi against sri lanka

तीसरे वन डे में धोनी ने पूरा किया एक 'शतक', दूसरे से चूके

Sun, 27 Aug 2017 06:56 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sun, 27 Aug 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
dhoni creates history in third odi against sri lanka
एमएस धोनी - फोटो : twitter
महेंद्र स‌िंह धोनी अब भी टीम इंडिया की एक मजबूत कड़ी है। श्रीलंका के खिलाफ चल रही वन डे मैचों की सीरीज के दूसरे वन डे में अकिला धनंजय की गुगली में फंसी टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरे वन डे में एक 'शतक' भी पूरा कर लिया है। इस मैच में उनके पास एक दूसरा शतक पूरा करने का भी मौका था पर वह इसे पूरा नहीं कर पाए।  
विज्ञापन

 

एक खिलाड़ी के रूप में पल्लेकल का तीसरा वन डे धोनी का 100 अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच था। धोनी ने पूरे कैरियर में 299 वन डे खेले हैं। जिसमें से उन्होंने 199 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। 

विज्ञापन

 

श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल में ही तीसरे वन डे के दौरान धोनी के पास एक और शतक बनाने का मौका था। लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर पाए। धोनी अब तक वन डे में 99 स्टंपिंग करते हुए इस मामले में श्रीलंका के विकेट कीपर कुमार संगकारा के बराबर हैं। तीसरे वन डे में 100 वीं स्टंपिंग करते हुए वह संगकारा को छोड़ इतिहास रच देते थे। पर वह ऐसा नहीं कर पाए। इसके लिए शायर धोनी को आगे के मैचों का इंतजार करना पड़ेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने 299 वन डे में 99 स्टंपिंग की है। श्रीलंका के विकेट कीपर कुमार संगकारा ने 404 मैचों में 99 स्टंपिंग किए थे। मैचों के लिहाज से धोनी संगकारा से बहुत आगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed