फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Devendra Bishoo could be most dangerous player for team india in test series

टीम इंडिया को तहस-नहस कर सकता है यह कैरीबियाई खिलाड़ी, हल्के में लेने की न करें भूल

Mon, 01 Oct 2018 05:54 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
Devendra Bishoo could be most dangerous player for team india in test series
test team india

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब टीम इंडिया के सामने वेस्टइंडीज की चुनौती है। हालांकि मुकाबले भारत में खेले जाएंगे लिहाजा मेजबान का पलड़ा ही भारी माना जा रहा है। वेस्टइंडीज ने पिछले कुछ समय में काफी अच्छा खेल दिखाया है और कप्तान जेसन होल्डर को भारत में भी बेहतर मुकाबले की उम्मीद है।

विज्ञापन


4 अक्टबूर से शुरू हो रही इस टेस्ट सीरीज से पहले कैरीबियाई कप्तान ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों में हमने काफी अच्छा क्रिकेट खेला है। टीम के खिलाड़ियों ने अलग-अलग मौकों पर बेहतरीन खेल दिखाया है। हमें यहां एक साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। भारत दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम है और इंग्लैंड सीरीज को छोड़ दें तो उन्होंने शानदार खेल दिखाया है। हमारे लिए काफी अच्छा टेस्ट होने वाला है।'

विज्ञापन

देवेंद्र बिशू पर होंगी फैंस की नजर

Devendra Bishoo could be most dangerous player for team india in test series
देवेंद्र बिशू - फोटो : getty
कप्तान होल्डर का कहना था 'टीम के लेग स्पिनर देवेन्द्र बिशू इस सीरीज में अहम साबित हो सकते हैं। वह यहां कुछ वक्त से हैं और अच्छा कर रहे हैं। यहां की कंडीशन से उनको कुछ ज्यादा मदद मिलने वाली है। हम चाहते हैं वो इस सीरीज के दौरान बेहतर करें और मैच विनर बनें।

भारतीय टीम बेस्ट है
आगे विंडीज कप्तान ने कहा, 'भारतीय टीम में बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। वो दुनिया की नंबर एक टीम है वो सिर्फ विराट कोहली की वजह से तो नहीं हो सकता। भारत के पास एक शानदार टीम है।' वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश को हालिया टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था जबकि उससे पहले श्रीलंका के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed