{"_id":"6915ed9732b75ac3b20f537e","slug":"details-of-ipl-mini-auction-ahead-of-2026-season-date-and-venue-report-revealed-know-full-details-2025-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: लगातार तीसरी बार विदेश में होगी आईपीएल की नीलामी! अगले महीने इस दिन हो सकता है मिनी ऑक्शन; जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: लगातार तीसरी बार विदेश में होगी आईपीएल की नीलामी! अगले महीने इस दिन हो सकता है मिनी ऑक्शन; जानें
Thu, 13 Nov 2025 08:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:09 PM IST
सार
आईपीएल 2024 के लिए हुई मिनी नीलामी दुबई में हुई थी और यह पहली बार था जब इसका आयोजन भारत से बाहर किया गया था। इसके बाद आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी दो दिनों तक जेद्दा में आयोजित हुई थी। इस बार छोटी नीलामी होनी है और हमेशा की तरह यह एक दिवसीय ही रहेगी।
विज्ञापन
आईपीएल ट्रॉफी
- फोटो : PTI
विस्तार
आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को अबु धाबी में हो सकती है। आईपीएल ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, यह मिनी नीलामी 16 दिसंबर को होगी। अगर नीलामी अबु धाबी में हुई तो यह लगातार तीसरा मौका होगा जब आईपीएल की नीलामी विदेश में होगी।
विज्ञापन
दुबई और जेद्दा में हो चुकी है नीलामी
आईपीएल 2024 के लिए हुई मिनी नीलामी दुबई में हुई थी और यह पहली बार था जब इसका आयोजन भारत से बाहर किया गया था। इसके बाद आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी दो दिनों तक जेद्दा में आयोजित हुई थी। इस बार छोटी नीलामी होनी है और हमेशा की तरह यह एक दिवसीय ही रहेगी। नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे तक रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी होगी। इसके बाद खिलाड़ियों का एक पंजीकृत पूल भेजा जाएगा, जिसमें से खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर आईपीएल के लिए नीलामी पूल को अंतिम रूप देने हेतु इस लंबी सूची में से खिलाड़ियों को छांटा जाएगा।

आईपीएल 2025 सीजन के बाद खुलने वाली ट्रेडिंग विंडो नीलामी से एक हफ्ते पहले तक जारी रहेगी और फिर 2026 में आईपीएल शुरू होने की तारीख से एक महीने पहले तक जारी रहेगी। 10 फ्रेंचाइजी किसी ऐसे खिलाड़ी को ट्रेड नहीं कर पाएंगी जिसे 2026 की नीलामी में खरीदा जाएगा। गुरुवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर और शेरफाने रदरफोर्ड को ट्रेड किया है।
मुंबई ने दो खिलाड़ियों को किया ट्रेड
मुंबई ने शार्दुल को दो करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जाएंट्स से ट्रेड किया। शार्दुल आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में नहीं बिके थे, लेकिन लखनऊ ने चोटिल मोहसिन खान की जगह शार्दुल को लिया था। शार्दुल घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं और अब आईपीएल में भी वह मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे। वहीं, मुंबई ने गुजरात टाइटंस से शेरफाने रदरफोर्ड को अपनी टीम में ट्रेड किया। गुजरात ने वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर रदरफोर्ड को दो करोड़ 60 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस को ट्रेड किया है।