{"_id":"62c08a967fe1c860a93e8983","slug":"derbyshire-vs-indians-1st-t20-warm-up-match-deepak-hooda-fifty-umran-malik-and-arshdeep-singh-become-hero","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indians vs Derbyshire: हुड्डा के अर्धशतक से भारत ने डर्बीशायर को 7 विकेट से हराया, उमरान-अर्शदीप भी चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Indians vs Derbyshire: हुड्डा के अर्धशतक से भारत ने डर्बीशायर को 7 विकेट से हराया, उमरान-अर्शदीप भी चमके
Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
सार
फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा के शानदार अर्धशतक के दम पर भारत ने डर्बीशायर काउंटी टीम को टी-20 अभ्यास मैच में सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा के शानदार अर्धशतक के दम पर भारत ने डर्बीशायर काउंटी टीम को टी-20 अभ्यास मैच में सात विकेट से हरा दिया। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में अपने कॅरिअर का पहला टी-20 शतक जड़ने वाले हुड्डा ने 37 गेंद में 59 रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव (नाबाद 36) के साथ 78 रन की साझेदारी की।
भारत ने 151 रन का लक्ष्य 20 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 30 गेंद में 38 रन बनाए, जबकि कप्तान दिनेश कार्तिक सात रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह के दो-दो विकेट की मदद से भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए डर्बीशायर को आठ विकेट पर 150 रन पर रोक दिया।
अक्षर और वेंकटेश ने एक एक विकेट लिया। डर्बीशायर के लिए सर्वाधिक 28 रन वेन मेडसन ने बनाए। भारतीय टीम दूसरा अभ्यास मैच रविवार को नॉर्थम्पटनशर से खेलेगी।