फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   delhi wins angist jammu and kashmir in vijay hazare trophy

विजय हजारे ट्रॉफीः भाटिया ने दिलाई दिल्ली को जीत

Wed, 13 Feb 2013 11:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 13 Feb 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
delhi wins angist jammu and kashmir in vijay hazare trophy

कप्तान रजत भाटिया के आलराउंड प्रदर्शन से दिल्ली ने विजय हजारे नेशनल वन-डे चैंपियनशिप में जम्मू एंड कश्मीर को चार विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। खराब मौसम के कारण देर से शुरू हुए 49 ओवर के इस मैच में जम्मू ने इयान देव सिंह के नाबाद 102 रन की मदद से चार विकेट पर 245 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली ने भाटिया के 91 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 106 रन की मदद से 16 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। भाटिया ने गेंद से भी कमाल किया और दो विकेट लिए।

विज्ञापन


सर्विसेज ने हिमाचल को हराया
बेहद रोमांचक मुकाबले में अनुभवी यशपाल सिंह के 96 रन की मदद से सर्विसेज ने हिमाचल प्रदेश को तीन विकेट से हरा दिया। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन यशपाल ने चौथे विकेट के लिए सौम्य स्वेन (63) के साथ 113 और फिर कप्तान रजत पालीवाल (41) के साथ 89 रन की साझेदारी कर टीम को चार गेंद शेष रहते जीत दिला दी। हिमाचल की ओर से रिषी धवन ने सर्वाधिक 72 जबकि अमित कुमार ने 57 और सुमित वर्मा ने 47 रन बनाए।
विज्ञापन


पंजाब ने हरियाणा को रौंदा
लेफ्ट आर्म स्पिनर राजविंदर सिंह के चार विकेट की घातक गेंदबाजी से पंजाब ने हरियाणा को दस विकेट से रौंद दिया। हरियाणा की पूरी टीम 45.5 ओवर में महज 152 रन पर सिमट गई। जवाब में रवि इंदर सिंह ने 70 और चंदन मदान ने 69 रन की पारी खेल टीम को बिना किसी नुकसान के आसानी से लक्ष्य के पार पहुंचा दिया। हरियाणा की ओर से राहुल दीवान ने सर्वाधिक 60 जबकि एस राठौर ने 23 और लोकेश शर्मा ने 16 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed